फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Weather Update of Chandigarh panchkula and mohali

Chandigarh Weather Update: आसमान से बरस रही आग, 42.2 डिग्री पर पहुंचा पारा, अगले पांच दिन राहत भी नहीं  

Thu, 02 Jun 2022 11:12 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Thu, 02 Jun 2022 11:12 AM IST
सार

चंडीगढ़ के साथ पंचकूला और मोहाली में भी आसमान से आग बरसी। मोहाली में अधिकतम तापमान 42.1 डिग्री सेल्सियस और पंचकूला में 41.2 डिग्री सेल्सियस रहा। आगामी सप्ताह में हवा के चलने और औसत तापमान के सामान्य से अधिक रहने की संभावना है। 

विज्ञापन
Weather Update of Chandigarh panchkula and mohali
चंडीगढ़ में गर्मी के बीच जाती युवतियां। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चंडीगढ़ में भीषण गर्मी पड़ रही है। इससे लोग परेशान हैं। बुधवार को अधिकतम तापमान 42.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया और सुबह से शाम तक गर्म हवाएं चलती रहीं, जिससे लोगों का बुरा हाल रहा। ममि विभाग के अनुसार, लोगों को अभी राहत मिलने वाली नहीं है। गुरुवार को भी तापमान 40 डिग्री से ऊपर रहा। 

विज्ञापन


बुधवार को सुबह से ही तेज गर्मी का प्रकोप लोगों ने झेला। गर्म हवाओं के बीच दोपहर में घर से निकलना मुश्किल हो गया। जरूरी काम से निकले लोग मुंह पर कपड़ा बांधे नजर आए। चंडीगढ़ मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में भी मौसम शुष्क बना रहेगा। गर्मी का प्रकोप बढ़ेगा। आगामी सप्ताह में हवा के चलने और औसत तापमान के सामान्य से अधिक रहने की संभावना है। 
विज्ञापन


चंडीगढ़ के साथ पंचकूला और मोहाली में भी आसमान से आग बरसी। मोहाली में अधिकतम तापमान 42.1 डिग्री सेल्सियस और पंचकूला में 41.2 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग के अनुसार, चंडीगढ़ में वीरवार को अधिकतम तापमान 40 डिग्री और न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है। अगले पांच दिनों तक तापमान में स्थिरता बनी रहेगी। लू भी चल सकती है। इस दौरान घर से निकलना मुश्किल होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed