फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Weather Update of Chandigarh, dense fog in city update news

Chandigarh Weather: घने कोहरे के साथ चढ़ा शनिवार का दिन, कोल्ड-डे का रेड अलर्ट जारी, जानें कब मिलेगी राहत

Sat, 30 Dec 2023 11:12 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sat, 30 Dec 2023 11:12 AM IST
सार

पिछले तीन दिन से चंडीगढ़ में घना कोहरा छा रहा है। सुबह के समय वाहन चालकों और स्कूल जाने वाले बच्चों को सबसे ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ा। मौसम विभाग ने भी यातायात को लेकर अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार, अगले सप्ताह से तापमान में गिरावट होगी।

विज्ञापन
Weather Update of Chandigarh, dense fog in city update news
चंडीगढ़ में घनी धुंध के कारण वाहन चालकों को आई दिक्कतें। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चंडीगढ़ में शनिवार की सुबह भी घने कोहरे के साथ हुई। पिछले तीन दिन से धुंध के चलते जनजीवन अस्त व्यस्त है। वहीं लोगों को अभी इससे राहत मिलने की संभावना भी नहीं है। मौसम विभाग के अनुसार, आगामी दो से तीन दिनों तक सुबह-शाम घना कोहरा छाने की संभावना है। दो दिन के लिए कोहरे और कोल्ड डे का अलर्ट जारी किया है। यानी नए साल की सुबह घने कोहरे के आगोश में होगी। 
विज्ञापन


मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 31 दिसंबर और एक जनवरी को सुबह और शाम के समय कोहरा और धुंध छाया रहेगा। शुक्रवार को चंडीगढ़ का न्यूनतम तापमान 7.05 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, वहीं अधिकतम तापमान 18.2 डिग्री रहा। आगामी दिनों में न्यूनतम तापमान में कोई खास अंतर देखने को नहीं मिलेगा। इस दौरान कड़ाके की सर्दी रहेगी। शुक्रवार को सुबह के समय कोहरे के बीच सूर्यदेव की लुकाछिपी चलती रही। सुबह पहले सूर्यदेव के दर्शन हुए लेकिन अचानक धुंध की चादर फैल गई। शहर की सड़कों पर दृश्यता कम हो गई। इससे वाहनों की रफ्तार भी धीमी हो गई।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


आगामी सप्ताह दो से तीन डिग्री तक गिरेगा तापमान
आगामी सप्ताह में ट्राइसिटी के न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट होने के संकेत हैं। रविवार और सोमवार को नौ, मंगलवार को आठ, बुधवार को सात और गुरुवार से शुक्रवार को 6 डिग्री न्यूनतम तापमान रहने के आसार हैं।

कोहरे के बीच रखें इन बातों का ध्यान
मौसम विभाग ने कोहरे के बीच यातायात को लेकर अलर्ट किया है। लोग कोहरे में वाहन चलाते समय सावधानी पूर्वक आगे बढ़ें। ड्राइविंग के दौरान फॉग लैंप का इस्तेमाल करें। अपनी यात्रा को लेकर रेलवे, एयरपोर्ट अथॉरिटी और स्टेट ट्रांसपोर्ट अथॉरिटी के संपर्क में रहें। वहीं, पावर सेक्टर में मरम्मत टीम को तैयार रहने की सलाह दी गई है। ठंड से बचने के लिए अनावश्यक यात्रा को टालें और गर्म कपड़ों का उपयोग करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed