फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Weather Update Heavy rain in many districts of Punjab and Haryana

Weather Update: पंजाब और हरियाणा में झमाझम बारिश, कई जिलों में यलो अलर्ट, पटियाला में चार की मौत

Thu, 21 Jul 2022 10:49 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Thu, 21 Jul 2022 10:49 PM IST
सार

हरियाणा के फतेहाबाद में अन्य जिलों के मुकाबले सबसे अधिक बारिश हुई। यहां 4.5 एमएम सामान्य बारिश के मुकाबले 931 प्रतिशत ज्यादा बारिश हुई। जींद में 5.5 एमएम सामान्य बारिश के मुकाबले 881, भिवानी में 7.1 एमएम सामान्य बारिश के मुकाबले 678 प्रतिशत बारिश हुई।

विज्ञापन
Weather Update Heavy rain in many districts of Punjab and Haryana
पंजाब में भारी बारिश। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

पंजाब में मानसून मेहरबान हो गया है। 24 घंटे के दौरान पंजाब में 43.1 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। शुक्रवार को भी कई जिलों में भारी बारिश के आसार हैं। इस संबंध में मौसम विभाग ने येलो अलर्ट भी जारी किया है। हरियाणा के कुछ जिलों में भी अच्छी बारिश रिकॉर्ड हुई। हरियाणा में सामान्य बारिश 6.9 एमएम से 288 फीसदी और पंजाब में 6.2 एमएम सामान्य से 595 फीसदी अधिक बारिश हुई।

विज्ञापन

 
चंडीगढ़ में गुरुवार को सामान्य 9.1 एमएम से अधिक 21.1 एमएम बारिश हुई। यह 21 जुलाई को सामान्य बारिश से 131 फीसदी अधिक है। पंजाब के सिर्फ तीन जिलों को छोड़कर अन्य में सामान्य से अधिक बारिश रिकॉर्ड की गई। सबसे अधिक बारिश पंजाब के बरनाला में हुई। यहां 5.8 एमएम सामान्य बारिश के मुकाबले 1917 प्रतिशत ज्यादा बारिश हुई। दूसरे नंबर पर कपूरथला में 4.8 एमएम सामान्य बारिश के मुकाबले 1491 प्रतिशत, तीसरे नंबर पर जालंधर में 5.4 एमएम सामान्य बारिश से 1336 प्रतिशत ज्यादा बारिश दर्ज हुई।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, हरियाणा के फतेहाबाद में अन्य जिलों के मुकाबले सबसे अधिक बारिश हुई। यहां 4.5 एमएम सामान्य बारिश के मुकाबले 931 प्रतिशत ज्यादा बारिश हुई। जींद में 5.5 एमएम सामान्य बारिश के मुकाबले 881, भिवानी में 7.1 एमएम सामान्य बारिश के मुकाबले 678 प्रतिशत बारिश हुई। मौसम विभाग ने शुक्रवार को भी दोनों राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी देते हुए येलो अलर्ट जारी किया है।

पटियाला में मकान की छत गिरी, परिवार के चार सदस्यों की मौत
पटियाला में तेज बारिश के चलते पातड़ां में गुरुवार सुबह मकान की छत गिरने से एक परिवार के चार सदस्यों की मौत हो गई, जबकि पांचवां गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतकों की पहचान राजू (42), पत्नी सुनीता (36), बेटे अमन (18) और बेटी ऊषा (11) के तौर पर हुई है। हादसे में राजू के दूसरे बेटे विकास (15) सिर में गंभीर चोट लगी है। घायल विकास को तुरंत पातड़ां के सिविल अस्पताल में दाखिल कराया गया। पुलिस के मुताबिक हादसा पातड़ां के जाखल रोड स्थित धानक बस्ती में हुआ, जहां पांच लोगों का यह परिवार पिछले करीब 10 माह से किराये के मकान में रह रहा था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed