{"_id":"63bdb6fad78e901ddd4fe629","slug":"weather-update-chance-of-rain-in-punjab-today-and-tomorrow-in-haryana","type":"story","status":"publish","title_hn":"Weather Update: पंजाब में आज और हरियाणा में कल से बारिश की संभावना, जानें- अपने जिले का तापमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Weather Update: पंजाब में आज और हरियाणा में कल से बारिश की संभावना, जानें- अपने जिले का तापमान
Wed, 11 Jan 2023 01:54 AM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Wed, 11 Jan 2023 01:54 AM IST
सार
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार पंजाब में बुधवार से बारिश की संभावना के चलते लोगों को शुष्क ठंड से राहत मिल सकती है। इस दौरान पूरे पंजाब में हल्की बारिश होने की उम्मीद है। पंजाब और हरियाणा में मंगलवार को ज्यादातर जगहों पर कड़ाके की ठंड रही, जबकि सुबह घने कोहरे के कारण दृश्यता कम रही।
विज्ञापन
चंडीगढ़ में छाई घनी धुंध।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एक सप्ताह से ज्यादा समय तक शुष्क ठंड का अनुभव कर रहे पंजाब में बुधवार से बारिश के आसार बन रहे हैं। पूरे पंजाब में बुधवार और गुरुवार को बारिश की संभावना है, जबकि हरियाणा में गुरुवार को कुछ स्थानों पर बारिश हो सकती है। मंगलवार को पंजाब और हरियाणा में दिनभर धुंध और घना कोहरा छाया रहा, जिसके चलते कई शहरों का तापमान सामान्य से नीचे रहा। पंजाब के बठिंडा में 2.4 और हरियाणा के भिवानी में 3.4 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया।
विज्ञापन
पंजाब के उपमंडल नंगल में पड़ रहे घने कोहरे ने पूरे क्षेत्र को अपनी चपेट में ले लिया। हालात यह थे कि सुबह 12:00 बजे तक भी सड़क पर चलते समय कुछ भी दिखाई नहीं दे रहा था। वाहन चालकों को सड़क पर वाहन चलाते समय काफी दिक्कतें पेश आ रही थीं। इसके चलते दिन में ही वाहनों की हेडलाइट ऑन करनी पड़ी।
विज्ञापन
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार पंजाब में बुधवार से बारिश की संभावना के चलते लोगों को शुष्क ठंड से राहत मिल सकती है। इस दौरान पूरे पंजाब में हल्की बारिश होने की उम्मीद है। पंजाब और हरियाणा में मंगलवार को ज्यादातर जगहों पर कड़ाके की ठंड रही, जबकि सुबह घने कोहरे के कारण दृश्यता कम रही।
विज्ञापन
पंजाब में बठिंडा का तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 2.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अमृतसर में न्यूनतम तापमान 9.2 डिग्री और लुधियाना में 8.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पटियाला में न्यूनतम तापमान 7.9 डिग्री, पठानकोट में 10.4, फरीदकोट में 6 और गुरदासपुर में 6.5 डिग्री सेल्सियस जबकि हरियाणा के भिवानी में न्यूनतम तापमान 3.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अंबाला में पारा 8.2 डिग्री सेल्सियस, हिसार में 4.3, करनाल में 8.5, नारनौल में 5, रोहतक में 7.2 और सिरसा में 4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, चंडीगढ़ में न्यूनतम तापमान 7.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।