{"_id":"648a29c4fe3593d8df099224","slug":"weather-took-a-toll-sunny-throughout-the-day-cloudy-in-the-evening-then-drizzle-chandigarh-news-c-16-pkl1043-165142-2023-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"मौसम ने ली अंगड़ाई : दिनभर धूप, शाम को छाए बादल, फिर हुई बूंदाबांदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मौसम ने ली अंगड़ाई : दिनभर धूप, शाम को छाए बादल, फिर हुई बूंदाबांदी
विज्ञापन
चंडीगढ़। शहर में इन दिनों मौसम की लुकाछिपी चल रही है। कभी बादल छा जाते हैं तो कभी तेज धूप निकल आती है। धूप रहते ही बारिश होने लगती है और तेज हवाएं चलने लगती हैं। बुधवार को भी मौसम में यह बदलाव देखने को मिला। सुबह के समय हल्के बादल छाए लेकिन 10 बजे के करीब तेज धूप निकल गई जो शाम तक रही। लेकिन फिर साढ़े पांच बजे बादल छा गए और सात बजे के आसपास शहर के कई इलाकों में हल्की बारिश हुई। देर रात तक बादल छाए रहे और बिजली कड़कती रही, लेकिन बारिश नहीं हुई। बूंदाबांदी की वजह से मौसम सुहावना हो गया। इसका असर बुधवार को तापमान पर भी देखने को मिला और शहर का अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को शहर का अधिकतम तापमान 37.9 डिग्री सेल्सियस, न्यूनतम तापमान 22.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से तीन डिग्री कम रहा। बता दें कि मंगलवार को शहर का तापमान 40 डिग्री को पार कर गया था, लेकिन बारिश और तेज हवाओं की वजह से तापमान में फिर हल्की गिरावट देखने को मिली है। मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिनों तक गिरावट जारी रहेगी और तापमान 36 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।
आज ऐसा रहेगा मौसम
मौसम में आया यह बदलाव पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की वजह से हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार वीरवार को भी शहर के कुछ हिस्सों में हल्के बादल छा सकते हैं और शाम के समय बूंदाबांदी भी हो सकती है। इस दौरान शहर का अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है।
विज्ञापन
आज ऐसा रहेगा मौसम
मौसम में आया यह बदलाव पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की वजह से हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार वीरवार को भी शहर के कुछ हिस्सों में हल्के बादल छा सकते हैं और शाम के समय बूंदाबांदी भी हो सकती है। इस दौरान शहर का अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है।
विज्ञापन