फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   weather report for chandigarh

दिन का तापमान पहुंचा 37.8 डिग्री, मिल सकती है राहत

Mon, 04 Apr 2016 01:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Mon, 04 Apr 2016 01:24 AM IST
विज्ञापन
weather report for chandigarh
मौसम - फोटो : demo

दिन के तापमान से लोगों को राहत नहीं मिली है। शनिवार के मुकाबले रविवार को तापमान में करीब डेढ़ डिग्री की और बढ़ोतरी दर्ज की गई है। शनिवार को अधिकतम तापमान 36.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जबकि रविवार को अधिकतम तापमान 37.8 डिग्री सेल्सियस नोट किया गया।

विज्ञापन


मौसम विभाग के रिकार्ड से पता चला है कि पिछले साल 25 अप्रैल का अधिकतम तापमान 37.8 डिग्री सेल्सियस नोट किया गया था। गौर करने वाली बात यह है कि अभी अप्रैल की शुरुआत है और तापमान पिछले साल के बराबर पहुंच गया है। मौसम विभाग का कहना है कि तापमान में बढ़ोतरी आगे भी जारी रहेगी।
विज्ञापन


रात का तापमान सामान्य से काफी ज्यादा चल रहा है। शनिवार रात का तापमान 22.5 डिग्री सेल्सियस नोट किया गया, जो सामान्य से सात डिग्री ज्यादा था। मौसम विभाग का कहना है कि अगले तीन दिन आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। अगले 72 घंटे के भीतर कुछेक इलाकों में बूंदाबांदी की बात कही जा रही है। इससे दिन के तापमान में एक या दो डिग्री की गिरावट आ सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed