{"_id":"288f780178e84f19370ca4a03c746a32","slug":"weather-is-pleasant-with-rain-and-storm-in-chandigarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंधी के साथ बारिश ने मौसम किया खुशगवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आंधी के साथ बारिश ने मौसम किया खुशगवार
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Fri, 13 Jun 2014 08:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शु्क्रवार शाम आंधी के साथ बारिश ने सिटी ब्यूटीफुल का मौसम खुशगवार कर दिया वहीं साइड इफेक्ट भी नजर आए। शहर में शुक्रवार शाम चली आंधी से कई जगह पेड़ गिर गए।
विज्ञापन
सेक्टर-38 में मकान नंबर-77 के पास और इंडस्ट्रियल एरिया फेज-1 में प्लॉट नंबर-52 के पास पेड़ गिर गए। नगर निगम के हॉर्टिकल्चर विंग के एक्सईएन कृष्णपाल सिंह ने बताया कि पेड़ गिरने से कोई नुकसान की सूचना नहीं है।
विज्ञापन
वहीं आंधी के कारण कई जगह पर बिजली की तारों में स्पार्क होने की भी सूचना है। सेक्टर-23 में 2001 से 2005 तक के मकानों के पास आंधी के कारण केबल और बिजली की तारें टूट गईं।
विज्ञापन
इस कारण काफी देर तक वाहनों की आवाजाही भी बाधित रही। वहीं मुल्लांपुर और सेक्टर-26 में सरकारी स्कूल के पास झाड़ियों में आग लग गई।
घर की छत गिरी, बच्चा जख्मी
चंडीगढ़। तेज हवाओं और बारिश के कारण रायपुर खुर्द में एक मकान की छत गिर गई, जिससे कमरे के अंदर बैड पर सोया हुआ नौ माह का बच्चा गंभीर रूप से जख्मी हो गया। इस कमरे की छत टीन की थी। उस समय बच्चे की मां कमरे से बाहर थी। रिश्तेदार राजेंद्र ने बताया कि उनका भतीजा शुभम कमरे में सोया हुआ था। इसी बीच टीन की छत गिर गई।