{"_id":"664ec3de5f5ee1d32a013b95","slug":"weather-forecast-today-punjab-mausam-ki-jankari-heat-wave-alert-2024-05-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब में भीषण गरमी: लू से तप रहे लोगों को अभी नहीं मिलेगी राहत, हीटवेव का रेड अलर्ट 26 मई तक बढ़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब में भीषण गरमी: लू से तप रहे लोगों को अभी नहीं मिलेगी राहत, हीटवेव का रेड अलर्ट 26 मई तक बढ़ा
Thu, 23 May 2024 09:49 AM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Thu, 23 May 2024 09:49 AM IST
सार
मौसम विभाग ने गर्मी के चलते लोगों के लिए एडवाइजरी जारी की है। विभाग ने लोगों को सलाह दी है कि वह तेज धूप में जाने से बचें और पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं।
विज्ञापन
पंजाब में गर्मी का प्रकोप
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब में गर्मी का प्रकोप जारी है। अगले पूरे सप्ताह गर्मी से राहत मिलने के कोई आसार नहीं हैं। मौसम विभाग के अनुसार 28 मई तक मौसम शुष्क ही रहेगा।
विज्ञापन
शुक्रवार से अधिकतम तापमान में और बढ़ोतरी होगी और ये 47 डिग्री को भी पार कर सकता है। विभाग ने हीट वेव का रेड अलर्ट 26 मई तक बढ़ा दिया है। बुधवार को भी अधिकतम तापमान में कुछ खास बदलाव देखने को नहीं मिला। इसमें 0.5 डिग्री की कमी जरूर आई लेकिन सामान्य से यह 3.4 डिग्री ऊपर बना हुआ है। बठिंडा एयरपोर्ट पर अधिकतम तापमान सबसे अधिक 46.6 डिग्री दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
बुधवार को हीटवेव की वजह से बठिंडा एयरपोर्ट के बाद लुधियाना का समराला 44.4 डिग्री के साथ सबसे गर्म शहर रहा। पठानकोट 44.3 डिग्री, बठिंडा 44, फिरोजपुर 43.8, फरीदकोट 43.4 और अमृतसर में 43.5 डिग्री तापमान दर्ज किया गया है। न्यूनतम तापमान में 1.7 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज हुई है। यह भी सामान्य से 3.7 डिग्री ऊपर बना हुआ है। मोहाली में न्यूनतम तापमान सबसे ज्यादा 31 डिग्री दर्ज किया गया।
विज्ञापन