{"_id":"664d813c9900e1e9700fd348","slug":"weather-forecast-today-haryana-mausam-ki-jankari-2024-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana Weather: देश में सबसे गरम सिरसा, 47.8 डिग्री पारा दर्ज, अगले पांच दिन राहत की उम्मीद भी नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana Weather: देश में सबसे गरम सिरसा, 47.8 डिग्री पारा दर्ज, अगले पांच दिन राहत की उम्मीद भी नहीं
Wed, 22 May 2024 11:37 AM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Wed, 22 May 2024 11:37 AM IST
सार
भीषण गरमी के बीच हरियाणा में रात का तापमान भी 25 से 30 डिग्री के बीच दर्ज किया जा रहा है। चरखी दादरी के कुछ इलाकों में रात का तापमान 32.5 डिग्री दर्ज किया गया है। अगले पांच दिन भी गरमी से राहत नहीं मिलेगी।
विज्ञापन
झज्जर में गर्मी के बीच जाते बच्चे।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा भीषण गर्मी की चपेट में है। मौसम विभाग के मुताबिक सिरसा का अधिकतम तापमान मंगलवार को 47.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो देश भर में सबसे ज्यादा रहा है। गर्म क्षेत्र के लिहाज से देश में दूसरा शहर राजस्थान का पिलानी है, जहां दिन का तापमान 47.2 डिग्री दर्ज किया गया है।
हरियाणा के हिसार, रोहतक, भिवानी और सिरसा में लू दर्ज की गई है। मौसम विभाग के मुताबिक फिलहाल अगले पांच दिन गर्मी से राहत की कोई उम्मीद नहीं है। लू का रेड अलर्ट जारी किया हुआ है। भीषण गर्मी को देखते हुए सिरसा के उपायुक्त आरके सिंह ने 12वीं तक सभी स्कूलों की छुट्टियां कर दी है। एक से ग्रीष्मकालीन अवकाश रहेगा। अन्य जिलों में शिक्षा विभाग ने 24 मई तक छुट्टियां घोषित कर रखी हैं।
हालांकि मंगलवार को कुछ शहरों के तापमान में गिरावट दर्ज की गई, मगर गर्मी से कोई राहत नहीं मिली। राज्य में औसतन 1.7 डिग्री तापमान की गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग के मुताबिक अंबाला में 39.5 डिग्री, हिसार में 45.5, करनाल में 38.7, रोहतक में 45.3, भिवानी में 46 डिग्री, सोनीपत में 42.2, नारनौल में 46, जींद में 44 और झज्जर में 42 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
देश में इन शहरों में सबसे ज्यादा रहा तापमान
सिरसा 47.8
पिलानी 47.2
चुरू 46.8
बठिंडा 46.6
आगरा 46.6
महेंद्रगढ़ 46.3
झांसी 46.3
गंगानगर 46.2