फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Weather Forecast Today chandigarh Mausam Ki Jankari schools closed for summer

Chandigarh Weather: 40 डिग्री पर तपा चंडीगढ़, 46 तक पहुंच सकता है पारा, स्कूलों में 30 जून तक छुट्टी

Wed, 22 May 2024 10:47 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Wed, 22 May 2024 10:47 AM IST
सार

चंडीगढ़ में गर्मी का हाल यह है कि शाम पांच बजे भी गर्म हवाएं चल रही हैं। लू से बचने के लिए हर कोई मुंह पर कपड़ा बांध घर से निकल रहे हैं। घरों में कूलर पंखे भी नाकाफी साबित हो रहे हैं। सुबह शुरू हुआ भीषण गर्मी का दौर शाम देर रात तक जारी है। 

विज्ञापन
Weather Forecast Today chandigarh Mausam Ki Jankari schools closed for summer
चंडीगढ़ में गरमी का प्रकोप - फोटो : संवाद

विस्तार

चंडीगढ़ में तेज गर्मी के साथ हीटवेव का दौर लगातार जारी है। मंगलवार को लगातार 7वें दिन अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा दर्ज किया गया। 
विज्ञापन


चंडीगढ़ मौसम केंद्र ने लोगों को आगाह किया है कि गर्मी अभी और बढ़ेगी। पारा अब 45 डिग्री के बाद 27 मई को 46 डिग्री तक दर्ज किया जा सकता है। ऐसा होता है तो यह पूरे गर्मी के सीजन में शहर का अब तक का अधिकतम तापमान होगा।

वहीं स्कूलों में आज से 40 दिन की गर्मियों की छुट्टियां शुरू हो गई है। शिक्षा विभाग ने तमतमाती गर्मी में बच्चों के स्वास्थ्य को मद्दे नजर रखते हुए मंगलवार को शहर के सभी सरकारी, सहायता प्राप्त और निजी स्कूलों के गर्मी की छुट्टियों का आदेश जारी किया।
विज्ञापन


सामान्य से ज्यादा रहा तापमान
मंगलवार को शहर का अधिकतम तापमान 41.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस ज्यादा रहा। यह सोमवार के मुकाबले थोड़ा कम रहा। आने वाले दिनों में यह गर्मी और बढ़ेगी। दूर-दूर तक फिलहाल बारिश के आसार नजर नहीं आ रहे हैं। इस वजह से लोगों को अभी भीषण गर्मी में झुलसना पड़ेगा। न्यूनतम तापमान 28.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया, जो सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस ज्यादा था। मौसम विभाग ने संभावना जताई है कि 27 मई को पारा 46 डिग्री तक दर्ज किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पांच दिन का रेड अलर्ट
चंडीगढ़ मौसम केंद्र ने अगले पांच दिन तक गंभीर हीट वेव का रेड अलर्ट जारी किया है। इस दौरान बुधवार को शहर का अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed