फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Weather Forecast of Haryana, Summer Season

हरियाणा में तेज गर्मी शुरू, चिलचिलाती धूप व गर्म हवाओं ने लोगों को झुलसाया...पर चढ़ेगा पारा

Sat, 23 May 2020 01:50 PM IST
खुशबू गोयल अमर उजाला, रोहतक/हिसार/नारनौल
अमर उजाला, रोहतक/हिसार/नारनौल Published by: खुशबू गोयल Updated Sat, 23 May 2020 01:50 PM IST
विज्ञापन
Weather Forecast of Haryana, Summer Season
बढ़ते पारे ने बढ़ाई मुश्किल - फोटो : अमर उजाला
हरियाणा में तेज गर्मी का दौर शुरू हो गया है। चिलचिलाती धूप और तेज गर्म हवाओं ने लोगों को झुलसाकर रख दिया है। शुक्रवार का दिन इस सीजन का सबसे गर्म दर्ज किया गया। नारनौल में अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया। वहां अधिकतम तापमान 45.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जो सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस अधिक है।
विज्ञापन


वहीं प्रदेश के अधिकांश जिलों में पारा 42 से 44 डिग्री सेल्सियस के बीच रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में प्रदेश वासियों को अभी और तेज गर्मी का सामना करना पड़ सकता है। वातावरण में नमी की मात्रा 10 फीसदी से कम रह जाने से हवा बेहद गर्म हो गई है। इससे लू के आसार बन गए हैं। वहीं बारिश की संभावना भी काफी कम हो गई है।
विज्ञापन


हालांकि 23 और 28 मई को आंशिक बादल छाने का पूर्वानुमान जारी किया गया है। इधर, शुक्रवार सुबह से ही मौसम के मिजाज तल्ख रहे। दिन चढ़ने के साथ पारा चढ़ता गया। दोपहर में चिलचिलाती धूप के बीच लोगों को पसीना आ गया। वहीं गर्म हवाओं के थपेड़ों ने राहगीरों का हाल बेहाल कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

चार दिन में पांच डिग्री उछला पारा

पश्चिमी विक्षोभ के लगातार सक्रिय होने और बारिश के चलते प्रदेश में अब तक गर्मी पर ब्रेक लगे हुए थे। मई माह में पांच पश्चिमी विक्षोभ आने से मौसम के मिजाज ठंडे बने रहे, लेकिन अब पिछले एक सप्ताह में स्थिति पूरी तरह से बदल गई है। पश्चिमी हवाओं का जोर बढ़ने से चार दिन में अधिकतम तापमान में पांच डिग्री सेल्सियस का उछाल आया है। आने वाले दिनों में पारा 46 डिग्री सेल्सियस को पार कर सकता है।

प्रदेश के छह शहरों में हीटवेब, लू चलने की आशंका
प्रदेश के अधिकांश शहरों में अधिकतम तापमान एक दिन चार डिग्री सेल्सियस बढ़ गया है। इस कारण करनाल, नारनौल, हिसार, अंबाला, भिवानी, रोहतक जिलों में हीटवेब की स्थिति बन गई है। शनिवार से प्रदेश में लू चलने की आशंका है।

इनका कहना है
26 मई तक मौसम गर्म और खुश्क रहने की संभावना है। इस दौरान तापमान में बढ़ोतरी होगी। हालांकि 23 मई को आंशिक बादल छाने और कहीं-कहीं मामूली बूंदाबांदी के भी आसार हैं। इसके बाद फिर से पारा चढ़ने लगेगा।
- डॉ. मदन खीचड़, अध्यक्ष, कृषि मौसम विभाग, एचएयू, हिसार

प्रमुख शहरों का तापमान

शहर     तापमान
नारनौल     45.4
भिवानी      45.0
हिसार       44.9
सिरसा          44.6
फरीदाबाद      44.0
गुरुग्राम       44.0
रोहतक       43.4
अंबाला       42.8
कुरुक्षेत्र        42.5
करनाल       42.4
चंडीगढ़      41.9
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed