{"_id":"570fede14f1c1b483f4a6bcd","slug":"weather-forecast-of-city-beautiful-by-weather-department","type":"story","status":"publish","title_hn":"अगले दो दिन रहेंगे गर्म, दिन के तापमान में होगी बढ़ोतरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अगले दो दिन रहेंगे गर्म, दिन के तापमान में होगी बढ़ोतरी
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Fri, 15 Apr 2016 01:30 AM IST
विज्ञापन
मौसम
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिटी ब्यूटीफुल में अगले दो दिन के अधिकतम तापमान में एक से दो डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है। दिन का अधिकतम तापमान 39 डिग्री तक पहुंचने के संकेत हैं। रविवार से तापमान में थोड़ी नरमी की संभावना है।
विज्ञापन
मौसम विभाग ने बताया गया कि जम्मू कश्मीर में बन रहा है वेस्टर्न डिस्टरबेंस आगे निकल गया है। 16 अप्रैल के बाद फिर से वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव होगा। जो उत्तर भारत के पर्वतीय इलाकों को प्रभावित करेगा। बारिश की संभावना भी है, जिसका असर मैदानी इलाकों में देखने को मिलेगा। लेकिन तब तक चंडीगढ़ सहित पंजाब और हरियाणा को गर्मी झेलनी पड़ेगी।
विज्ञापन
मौसम विभाग के मुताबिक वीरवार को अधिकतम तापमान 37.4 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से दो डिग्री अधिक था। रात का तापमान भी सामान्य से अधिक है। बुधवार रात का तापमान 20. 4 डिग्री सेल्सियस नोट किया गया, जो सामान्य से दो डिग्री ज्यादा था। आने वाले दिनों में अधिकतम तापमान में दो डिग्री तक बढ़ोतरी की संभावना है।
विज्ञापन
रीजन में हिसार सबसे गर्म
इस रीजन में हिसार सबसे गर्म शहर चुना गया है। हिसार का अधिकतम तापमान 40. 5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। उसके बाद नारलौन शहर है, जहां वीरवार को अधिकतम तापमान 39 डिग्री नोट किया गया। पंजाब के शहर अमृतसर, लुधियाना और पटियाला का तापमान भी 38 डिग्री से अधिक दर्ज किया गया है, जबकि दिल्ली का तापमान 39 डिग्री है।