{"_id":"08c35d0d6c22d3c5a99916ae3719ad7f","slug":"weather-forecast-at-chandigarh-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राहत के आसार नहीं, होती रहेगी बारिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राहत के आसार नहीं, होती रहेगी बारिश
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Tue, 31 Mar 2015 01:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्राइसिटी में रविवार रात को 12 बजे से रुक-रुक कर हुई बारिश से तापमान में अचानक गिरावट आई, लेकिन सोमवार को दोपहर बाद मौसम खुलने से फिर से तापमान बढ़ गया। मौसम विभाग ने 3 और 4 अप्रैल को फिर बारिश की संभावना जताई है।
विज्ञापन
चंडीगढ़ में पिछले 24 घंटे में कुल 11 एमएम बारिश हुई। अब तक मार्च में 111 एमएम बारिश हो चुकी है, जो सात साल में रिकार्ड बारिश है। अब 31 मार्च और एक अप्रैल को हल्के बादल छाए रहेंगे। दो अप्रैल से फिर वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव हो रहा है।
विज्ञापन
मौसम विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए कहा कि दो व तीन अप्रैल को पंजाब व हरियाणा के इलाकों में बारिश के साथ ओले गिर सकते हैं। साथ ही 45 किलोमीटर की रफ्तार से हवा भी चलेगी। सोमवार को दिन का अधिकतम तापमान 27.6 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से चार डिग्री कम था। इसी तरह रात का तापमान 17.9 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से दो डिग्री ज्यादा था। मौसम विभाग का कहना है कि तीन अप्रैल तक मौसम खुशनुमा रहेगा।
विज्ञापन