{"_id":"6673bdd8803e7c8bfd06420f","slug":"weather-changed-in-punjab-relief-from-heatwave-update-news-in-hindi-2024-06-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab Weather: पंजाब में देर शाम आंधी के साथ बारिश के बाद भी पारा सामान्य से ऊपर, आज लू से राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Punjab Weather: पंजाब में देर शाम आंधी के साथ बारिश के बाद भी पारा सामान्य से ऊपर, आज लू से राहत
Thu, 20 Jun 2024 10:58 AM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Thu, 20 Jun 2024 10:58 AM IST
सार
मौसम विभाग ने पंजाब के कई हिस्सों में 30 से 40 किलोमीटर की रफ्तार से तेज हवाएं चलने व बारिश की संभावना जताई है। बुधवार को अमृतसर, लुधियाना, पटियाला व बठिंडा में हीट वेव का प्रकोप रहा और साथ ही इन जगहों पर ऊष्ण रात्रि की स्थिति भी रही।
विज्ञापन
पंजाब में बदला मौसम
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब में दिन भर चली लू के बाद बुधवार शाम कुछ जगहों पर तेज आंधी बारिश से हल्की राहत मिली है, लेकिन पारा अब भी सामान्य से 4.6 डिग्री ऊपर बना है। 44.8 डिग्री के साथ संगरूर सबसे गर्म रहा। न्यूनतम पारा भी वृद्धि के साथ 32.9 डिग्री पहुंच गया है। यह सामान्य से 5.3 डिग्री ऊपर दर्ज किया गया।
मौसम विभाग ने वीरवार से हीट वेव से राहत मिलने की बात कही है। विभाग ने पंजाब के कई हिस्सों में 30 से 40 किलोमीटर की रफ्तार से तेज हवाएं चलने व बारिश की संभावना जताई है। बुधवार को अमृतसर, लुधियाना, पटियाला व बठिंडा में हीट वेव का प्रकोप रहा और साथ ही इन जगहों पर ऊष्ण रात्रि की स्थिति भी रही।
पंजाब के अधिकतम तापमान में 0.4 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। अमृतसर का तापमान 44.0 डिग्री, लुधियाना का 43.1, पटियाला का 42.8 डिग्री, पठानकोट का 44.3, बठिंडा का 44.7, फरीदकोट का 42.0, गुरदासपुर का 42.5, एसबीएस नगर का 42.4, बरनाला का 42.3, फिरोजपुर का 42.5 डिग्री दर्ज किया गया। उधर अमृतसर का न्यूनतम पारा 31.0 डिग्री (सामान्य से 6.4 डिग्री अधिक), लुधियाना का 30.1 डिग्री (सामान्य से 4.5 डिग्री अधिक), पटियाला का 31.4 डिग्री (सामान्य से 5.1 डिग्री अधिक), पठानकोट का 28.6, बठिंडा का 32.3 डिग्री (सामान्य से 6.4 डिग्री अधिक), फरीदकोट का 31.0, बरनाला का 31.1, फरीदकोट का 32.9, फिरोजपुर का 30.8 डिग्री दर्ज किया गया।