फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Weather changed in Chandigarh, May was the coldest in eight years

मौसम बदला, आठ साल में सबसे ठंडी रही मई

Fri, 14 May 2021 12:55 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 14 May 2021 12:55 AM IST
विज्ञापन
Weather changed in Chandigarh, May was the coldest in eight years
चंडीगढ़। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से ट्राइसिटी का मौसम ठंडा हो गया है। दिन के तापमान में 10 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। आठ साल के बाद ऐसा मौका आया है, जब दिन का तापमान सबसे कम दर्ज किया गया। वीरवार को अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 10 डिग्र्री कम रहा। इससे पहले अधिकतम तापमान 2013 में 27.6 डिग्र्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। मौसम विभाग की ओर से बताया गया है कि अगले तीन दिन भी मौसम खुशगवार रहने वाला है। अधिकतम तापमान 35 डिग्री के आसपास रहेगा। शुक्रवार को भी हल्के बादल छा सकते हैं।
विज्ञापन

मौसम विभाग के मुताबिक मौसम में आए बदलाव की वजह पश्चिमी विक्षोभ रहा है। इससे पूरे उत्तर भारत में बारिश देखने को मिली है, जबकि हिमाचल के कई इलाकों में अच्छी बारिश और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी देखने को मिली है। इसका असर भी आने वाले दिनों में देखने को मिल सकता है। इस पूरे हफ्ते गर्मी नहीं सताएगी। चंडीगढ़ में भी सुबह से बादल छाए रहे। रुक-रुक कई बार हल्की बारिश हुई और तेज हवाएं चलीं। 24 घंटे में करीब दो एमएम बारिश रिकॉर्ड की गई। मौसम विभाग की ओर से बताया गया है कि 18 व 19 को भी मौसम बदलने के संकेत मिल रहे हैं। हालांकि, इस बारे में एक-दो दिन में पुख्ता सूचना मिल पाएगी। मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में बताया है कि अगले तीन दिन अधिकतम तापमान 32 से 36 डिग्री और न्यूनतम तापमान 21 से 23 डिग्री के बीच दर्ज किया जाएगा। शनिवार से मौसम साफ होने लगेगा। उसके बाद तापमान में थोड़ी बढ़ोतरी हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed