फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   weather, chandigarh weather, rain, weather department, weather forecast, chandigarh

पहाड़ों में हुई बारिश से बदला चंडीगढ़ का तापमान, फर्क देखिए

Sat, 23 Apr 2016 11:33 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़।
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़। Updated Sat, 23 Apr 2016 11:33 PM IST
विज्ञापन
weather, chandigarh weather, rain, weather department, weather forecast, chandigarh
पहाड़ों में हुई बारिश का असर मैदानी इलाकों में - फोटो : amarujala
पहाड़ों में हुई बारिश का असर मैदानी इलाकों में देखने को मिला। इसकी वजह से चंडीगढ़ में दिन का तापमान नॉर्मल से नीचे दर्ज किया गया। शनिवार को चंडीगढ़ में दिन का तापमान 35.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री कम था। इसी तरह से रात के तापमान में वीरवार के मुकाबले पांच डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। शुक्रवार रात का तापमान 19 डिग्री दर्ज किया गया, जो नॉर्मल के बराबर नोट किया गया। हालांकि शानिवार को आसमान पूरी तरह से साफ था। दिन में काफी कड़क धूप निकली हुई थी। मौसम विभाग ने अपने मीडिया बुलेटिन में बताया है कि आने वाले दिनों में तापमान बढ़ेगा। 
विज्ञापन


रविवार को दिन के तापमान में दो से तीन डिग्री बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है। हरियाणा और पंजाब में भी आसमान साफ रहेगा। रविवार को दिन का तापमान 37 डिग्री दर्ज किया जा सकता है, जबकि रविवार रात का तापमान 20 डिग्री दर्ज किया गया। इसी तरह सोमवार को दिन का तापमान 38 डिग्री तक जा सकता है। मौसम विभाग ने बताया कि शुक्रवार रात को हिमाचल के कई जिलों में अच्छी बारिश दर्ज की गई, जिसकी वजह से मैदानी इलाकों में तापमान में कमी दर्ज की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed