फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Wearing of masks in public places is mandatory in Punjab, government issued advisory

Punjab: मास्क पहनना फिर हुआ अनिवार्य, कोरोना के बढ़ते केसों को देख सरकार ने जारी की एडवाइजरी

Sat, 13 Aug 2022 09:39 PM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़ Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sat, 13 Aug 2022 09:39 PM IST
सार

देशभर में कोरोना के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। सरकार ने बढ़ते कोरोना मामलों को लेकर कदम उठाने शुरू कर दिए हैं। पंजाब सरकार की ओर से भी इसको लेकर एडवाइजरी जारी की गई है। वायरस के फैलाव को रोकने के लिए भीड़भाड़ वाले स्थानों पर मास्क पहनने के निर्देश जारी किए गए हैं।

विज्ञापन
Wearing of masks in public places is mandatory in Punjab, government issued advisory
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

विस्तार

पंजाब सरकार ने राज्य में कोरोना महामारी के फिर से बढ़ते प्रभाव को ध्यान में रखते हुए नई एडवाइजरी जारी की है। इसके तहत आम लोगों को हिदायत दी गई है कि वह कोरोना महामारी से बचाव और वायरस के फैलाव को रोकने के लिए भीड़भाड़ वाले स्थानों पर मास्क पहन कर जाएं।

विज्ञापन


पंजाब सरकार ने लोगों से स्कूलों-कॉलेजों, शॉपिंग मॉल और अन्य सार्वजनिक स्थलों पर मास्क पहनने की अपील की है। इसके साथ ही सोशल डिस्टेंसिंग के नियम का पालन करने को भी कहा गया है।
विज्ञापन

पंजाब के गृह एंव न्याय विभाग द्वारा सभी डीसीज, डिवीजनल कमिश्नरों, जोनल आईजी, पुलिस कमिश्नरों, डीआईजी और एसएसपीज के अलावा सभी सिविल सर्जनों को शनिवार को पत्र जारी कर कहा है कि यह देखने में आया है कि कई लोग कोविड से बचाव के उपायों, खास तौर पर मास्क पहनने के प्रति लापरवाही बरत रहे हैं। दूसरी ओर कोविड के पाजिटिव मामलों और अस्पतालों में इस रोग के मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ने लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एडवाइजरी में कहा गया है कि सभी शैक्षिक संस्थानों, सरकारी व निजी कार्यालयों और इंडोर व आउटडोर जमघट, माल्स, सार्वजनिक स्थानों आति पर मास्क पहनना अनिवार्य किया जाए। इसके साथ ही सोशल डिस्टेंसिंग और सार्वजनिक स्थानों पर थूकने पर रोक लगाई जाए।


जिस किसी व्यक्ति में कोविड-19 के लक्षण दिखाई दें, उसका तुरंत टेस्ट कराया जाए और कोविड-19 प्रोटोकाल के तहत जारी नियमों का पालन कराया जाए। इसके साथ ही सभी अस्पतालों, लैब, कलेक्शन सेंटरों से कहा गया है कि वह कोविड-19 की टेस्ट रिपोर्ट भले ही पाजिटिव और नेगेटिव हो, को पंजाब सरकार के कोवा पोर्टल पर अपलोड करें। इसके अलावा, सभी नागरिक जल्द से जल्द वैक्सीन की दूसरी डोज या फिर बूस्टर डोज लगवाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed