फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   wealth of Harsimrat Kaur has increased most among the MPs of country

Punjab: देश के सांसदों में हरसिमरत कौर की सबसे ज्यादा बढ़ी संपत्ति, दस साल में जानिए कितनी करोड़ की हुई वृद्धि

Sun, 05 Feb 2023 02:55 AM IST
भूपेंद्र सिंह शशिभूषण पुरोहित, अमर उजाला ब्यूरो, चंड़ीगढ़
शशिभूषण पुरोहित, अमर उजाला ब्यूरो, चंड़ीगढ़ Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sun, 05 Feb 2023 02:55 AM IST
सार

हरसिमरत कौर की संपत्ति में दस साल में 2009 से 2019 तक 261 फीसदी वृद्धि हुई है। सांसद रवनीत बिट्टू की संपत्ति में तीन करोड़ की बढ़ोतरी हुई है। हरियाणा के गुरुग्राम से भाजपा सांसद राव इंद्रजीत सिंह की संपत्ति में 35 करोड़ रुपये का इजाफा हुआ है।

विज्ञापन
wealth of Harsimrat Kaur has increased most among the MPs of country
हरसिमरत कौर बादल - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

देश के सांसदों में पंजाब के बठिंडा से शिरोमणि अकाली दल की सांसद हरसिमरत कौर की संपत्ति में पिछले दस वर्षों में सबसे ज्यादा बढ़ोतरी हुई है। पंजाब के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल की पत्नी हरसिमरत कौर की दौलत में 2009 से 2019 तक 261 % की वृद्धि हुई है। उनकी चल अचल संपत्ति इन दस वर्षों में 60.99 करोड़ से बढ़कर 217.99 करोड़ पहुंच गई है।
विज्ञापन


एडीआर (एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स) और नेशनल इलेक्शन वॉच की 71 सांसदों की ओर से स्वघोषित संपत्ति के किए तुलनात्मक अध्ययन में इसका खुलासा हुआ है। हरसिमरत कौर देश के टॉप-10 सांसदों में संपत्ति की बढ़ोतरी के मामले में पहले नंबर पर हैं।
विज्ञापन


कौर की 2009 के लोकसभा चुनाव के समय कुल संपत्ति 60 करोड़ 31 लाख 135 रुपये थी, जो 2014 में बढ़कर 1 अरब 8 करोड़ 16 लाख 64 हजार 910 रुपये हो गई। इसी तरह उनकी संपत्ति में 157.68 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी के बाद 2019 में कुल संपत्ति 2 अरब 17 करोड़ 99 लाख रुपये तक पहुंच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा पंजाब के ही लुधियाना से कांग्रेस सांसद रवनीत बिट्टू की संपत्ति में तीन करोड़ की बढ़ोतरी हुई है। वह कुल 5.42 करोड़ 81 हजार रुपये की संपत्ति के मालिक हैं। बिट्टू 2009 में श्री आनंदपुर साहिब सीट से लोस चुनाव जीते थे।

इसके बाद उन्होंने दो चुनाव लुधियाना से जीते। 2009 में उनकी संपत्ति 2 करोड़ 18 लाख 21 हजार 443 रुपये थी, जो 2014 में बढ़कर 3 करोड़ 15 लाख, 9 हजार हो गई और 2019 में उनकी कुल संपत्ति 3 करोड़ 59 लाख पहुंच गई।


इसके अतिरिक्त हरियाणा के गुरुग्राम से भाजपा सांसद राव इंद्रजीत सिंह की संपत्ति में 35 करोड़ का इजाफा हुआ है। राव इंद्रजीत सिंह 2009 के लोस चुनाव के समय कुल संपत्ति 6 करोड़ 73 लाख 83 हजार 257 रुपये थी। 2014 में उनकी संपत्ति बढ़कर 25 करोड़ 6 लाख, 98 हजार हुई, जो 2019 के लोकसभा चुनाव में बढ़कर 42 करोड़ 9 लाख 70 हजार पहुंच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed