{"_id":"34ff5e4f30f5f02d8a04a1cb882c6d80","slug":"wealth-ground-police-sujanpur-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जमीन से खजाना निकालने के नाम पर उगाही ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जमीन से खजाना निकालने के नाम पर उगाही
सुजानपुर।
Updated Mon, 20 Oct 2014 10:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस ने जमीन में दबा खजाना निकालने के नाम पर ग्रामीणों से धन उगाही करने के आरोप में दो युवकों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। फिलहाल आरोपी फरार बताए जाते हैं। जम्मू के गांव चक्क मोहनी निवासी भूपिंद्र सिंह ने शिकायत की थी कि उसने अखबार में एक विज्ञापन देखा था।
विज्ञापन में जमीन में छिपा खजाना दिवाली से पहले सशर्त निकालने का दावा किया गया था। विज्ञापन में दिए गए नंबरों पर उसने संपर्क किया तो उसकी बात जालंधर के नकोदर निवासी अरविंद्र कुमार के साथ हुई। उसने बताया कि शुरुआत में अरविंद ने अपने बैंक खाते में साढ़े 7 सौ रुपये जमा करवाए।
इसके बाद एक-एक करके उसने खाते में करीब 40 हजार रुपये जमा करा लिया। अरविंद ने उसके घर में दबा खजाना ढूंढकर निकालने का दावा किया था। इसके बाद उसे 18 अक्टूबर को पठानकोट के डिफेंस रोड पर 3 लाख 63 हजार 11 रुपये लेकर आने के लिए कहा गया। उसने बताया कि बार-बार रकम मंगवाने पर भूपिंद्र को शक हुआ।
विज्ञापन
कायतकर्ता ने बताया कि शक के चलते उसने बैग में रद्दी भर ली और नगदी अपने साथ ले ली। उसने बताया कि डिफेंस रोड टी प्वाइंट पर अरविंद और उसका साथी अनिल कुमार अपनी कार में आए और उससे रकम की मांग की। ऐसे में उसने पहले गांव चलकर जमीन में दबा खतरा निकालने की बात कही, लेकिन दोनों टाल मटोल करते रहे। आरोप है कि साथ जाने की बजाए उक्त दोनों ने उससे छीना-झपटी शुरू कर दी। शोर मचाने पर दोनों मौके से भाग खड़े हुए।