फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   'We wear smart watch but will not bear repair expenses'

‘स्मार्ट घड़ी डालेंगे पर मरम्मत खर्च सहन नहीं करेंगे’

Mon, 29 Jun 2020 07:30 PM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 29 Jun 2020 07:30 PM IST
विज्ञापन
'We wear smart watch but will not bear repair expenses'
चंडीगढ़। सीवरेज इंप्लाइज यूनियन एमसी वर्किंग कमेटी की बैठक सेक्टर-32 के वाटर वर्कर्स में चंडीगढ़ सब-आर्डिनेट सर्विसेज फेडरेशन के बैनर तले हुई। बैठक की अध्यक्षता कमेटी के प्रधान सुरेश कुमार ने की।
विज्ञापन

बैठक में स्मार्ट घड़ियों से आने वाली परेशानियों के बारे में चर्चा हुई। सीवरेज इंप्लाइज यूनियन के मुताबिक उन्हें स्मार्ट घड़ी पहनने में कोई एतराज नहीं है। एतराज सिर्फ इस बात पर है कि अगर घड़ी गुम या फिर टूट जाती है तो उसका खर्चा प्रशासन कर्मियों पर डालेगा जोकि गलत है। सीवरेज इंप्लाइज का काम कठिन है क्योंकि उन्हें गटर में उतरकर भी सफाई करनी पड़ती है। इस काम के दौरान कई बार कर्मी भी जख्मी हुए हैं। वहीं ऐसे में अगर घड़ी गटर में गिरती है या टूटती है तो वह कर्मी की गलती से नहीं होगा क्योंकि उनका काम ही ऐसा है। प्रशासन को चाहिए कि घड़ी की मरम्मत और गुम होने के खर्च से सीवरेज इप्लाइज वर्कर को बाहर रखा जाए ताकि वर्कर बिना किसी डर के अपने काम को ईमानदारी से कर सकें।
विज्ञापन

बैठक में चंडीगढ़ सब आर्डिनेट सर्विसेज फेडरेशन इंटक के कन्वीनर राकेश कुमार, प्रधान चरणजीत सिंह ढींडसा, महासचिव रंजीत मिश्रा, सीवरेज इंप्लाइज यूनियन के प्रधान सुरेश कुमार, महासचिव नरेश कुमार, उपप्रधान कमल कल्याण, राहुल वैद्य आदि नेता शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed