फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   We have come from a long distance to tell you some sorrows... but the devotees danced

Chandigarh News: बड़ी दूर से हैं हम आए, कुछ गम तुझे सुनाने ... पर झूमें भक्त

Mon, 22 Jul 2024 07:16 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jul 2024 07:16 AM IST
विज्ञापन
We have come from a long distance to tell you some sorrows... but the devotees danced
चंडीगढ़। बड़ी दूर से हैं हम आए, कुछ गम तुझे सुनाने..., मन मैला न कर..., साई जाने तेरे मेरे दिल दियां गलां..., तूने पाला है मुझे मां की तरह... सहित एक से बढ़कर एक गीत भजन गायक प्रवीण मोदगिल ने रविवार को पेश किया। अवसर था सेक्टर 29 स्थित शिरडी साई मंदिर में शाम को गुरु पूर्णिमा का। बड़ी संख्या में उपस्थित साई भक्त मोदगिल की भजनों पर झूम रहे थे।
विज्ञापन

सेक्टर 29 के शिरडी साई मंदिर में गुरु पूर्णिमा पर भव्य आयोजन हुआ। बड़ी संख्या में भक्त पहुंचकर माथा टेका। मंदिर कमेटी के सचिव असीत मनचंदा ने बताया कि किन्नर समाज की ओर से किन्नर बंटी महंत ने बाबा को स्वर्ण जड़ित 108 मणकों की रुद्राक्ष की माला अर्पित की। इस माला में 300 ग्राम स्वर्ण है। किन्नर बंटी महंत ने पिछले वर्ष भी गुरु पूर्णिमा पर बाबा को स्वर्ण मुकुट भेंट किया था। मंदिर दोपहर की आरती के उपरांत देश के अलग अलग भागों से आए करीब 250 साधुओं की पूजन के बाद उन्हें वस्त्र, छतरी, शॉल, फल और दक्षिणा प्रदान किया। सभी साधुओं को भोजन कराया गया।
विज्ञापन

मनचंदा ने बताया कि हरिद्वार से लाए गए गंगा जल से साईं बाबा की प्रतिमा का साईं भक्त अपने हाथों से मंगल स्नान कराया। मंदिर में सुबह पांच बजे बाबा की कांकड़ आरती हुई। पौने छह बजे पुरुष भक्तों द्वारा बाबा की प्रतिमा को मंगल स्नान करवाया गया इसके बाद बाबा को भोग अर्पित किया गया।बाद में महिला भक्तों द्वारा बाबा को पुष्पाजंलि भेंट की गई। सुबह आठ बजे साईं सच्चरित्र का पाठ आरंभ किया गया जो सायं छह बजे संपन्न हो गया। दोपहर 12 बजे बाबा की मध्यान्ह आरती के बाद भंडारा का आयोजन हुआ। साढ़े छह बजे सायं बाबा की धूप आरती व चाय प्रसाद बांटा गया। रात्रि साढ़े आठ बजे महाप्रसाद लंगर का आयोजन हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed