{"_id":"60484cde872b6974291a03b4","slug":"we-are-confident-that-the-no-confidence-motion-against-the-government-will-be-defeated-in-the-assembly-says-manohar-lal","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा सरकार की परीक्षा : सीएम मनोहर लाल बोले- विधानसभा में अविश्वास प्रस्ताव को हराएंगे, हमें पूरा भरोसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा सरकार की परीक्षा : सीएम मनोहर लाल बोले- विधानसभा में अविश्वास प्रस्ताव को हराएंगे, हमें पूरा भरोसा
Wed, 10 Mar 2021 10:09 AM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Wed, 10 Mar 2021 10:09 AM IST
विज्ञापन
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल और उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला।
- फोटो : ANI
विपक्ष के अविश्वास प्रस्ताव से पहले सीएम मनोहर लाल पूरे आंकड़ों के साथ सवालों का जवाब दिया। उन्होंने कहा कि हमें विश्वास है कि इस अविश्वास प्रस्ताव को हम विधानसभा में हराएंगे। मुख्यमंत्री ने एक-एक सवाल का जवाब दिया और विपक्ष पर खुलकर हमला बोला। तथ्यों का हवाला देते हुए मनोहर लाल ने कहा कि प्रदेश में सात प्रतिशत रोजगार बढ़ा है और अपराध भी कम हुआ है।
विज्ञापन
We are confident that the no-confidence motion against the government will be defeated in the Assembly: Haryana Chief Minister Manohar Lal Khattar pic.twitter.com/3L3Ch4JfXE
— ANI (@ANI) March 10, 2021विज्ञापन
तीन कृषि कानूनों और निजी क्षेत्र में 75 प्रतिशत आरक्षण कानून को सही ठहराते हुए दावा किया कि ये कानून प्रदेश के हित में हैं। पेट्रोल- डीजल के बढ़े दामों पर सीएम ने कहा कि वर्ष 2014 से अब तक पेट्रोल के मूल्य में 12 प्रतिशत और डीजल में 25 से 30 प्रतिशत बढ़ोतरी हुई, जो सामान्य है। इसके साथ साथ ही लोगों की आय और किसानों की फसलों के दाम भी बढ़े हैं।
विज्ञापन
सरकारी नौकरी के लिए नहीं बदले नियम
विपक्ष की ओर से उठाए गए मूल निवास प्रमाण पत्र के मुद्दे पर सीएम ने कहा कि मूल निवास प्रमाण केवल निजी क्षेत्र की नौकरियां के लिए मान्य होगा। सरकारी नौकरियों में इसके लिए इसमें कोई बदलाव नहीं किया गया है। 75 प्रतिशत आरक्षण में एससी, बीसी को आरक्षण पर सीएम ने आश्वासन दिया कि प्रदेश के हित के लिए जो जरूरी होगा, उसे लागू किया जाए, चाहे इसमें कुछ बदलाव भी करना पड़े। पीटीआई और ड्राइंग टीचर को हटाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि ये सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद किया गया है।
ये मनोहर लाल की सरकार है, गलत बर्दाश्त नहीं
भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त संदेश देते हुए सीएम ने कहा कि ये मनोहर लाल की सरकार है। यहां गलत चीज बर्दाश्त नहीं की जाती है। ग्राम सचिव परीक्षा का उदाहरण देते हुए कहा कि दोबारा से परीक्षा कराने पर 35 करोड़ का खर्च आएगा लेकिन कोई अयोग्य व्यक्ति इसका लाभ न उठा ले, इसलिए परीक्षा रद्द की गई। यही नहीं, इस मामले में अलग -अलग आठ एफआईआर दर्ज की गई और नकल कराने वाले गिरोह से जुड़े 50 लोगों को गिरफ्तार किया गया, जबकि 19 भगोड़े हैं।