{"_id":"a13ea73915a321d56558680809c566c4","slug":"water-will-free-now-in-haryana-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा वासियों को चुनावी सौगात, पानी मुफ्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा वासियों को चुनावी सौगात, पानी मुफ्त
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Mon, 25 Aug 2014 03:12 PM IST
विज्ञापन
विधानसभा चुनाव से पूर्व हरियाणा सरकार ने जनता को एक और चुनावी सौगात दी है। सरकार ने ग्रामीण क्षेत्रों में संस्थागत और वाणिज्यिक उद्देश्य के शुल्क को छोड़कर अनुसूचित जाति और सामान्य श्रेणी सहित सभी उपभोक्ताओं के पानी के शुल्क और पानी शुल्क की बकाया राशि माफ करने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन
यही नहीं, आगे से इन श्रेणियों से किसी प्रकार का पानी शुल्क नहीं लेने की भी घोषणा की है। सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि इंदिरा गांधी पेयजल योजना के अंतर्गत स्वीकृत कनेक्शनों सहित ग्रामीण क्षेत्रों में इस समय पानी के शुल्क के रूप में लगभग 90 से 100 करोड़ रुपये की बकाया राशि लंबित चल रही है।
विज्ञापन
सरकार ने इसे माफ करने का निर्णय किया है। उपभोक्ताओं को भविष्य में अब इन कनेक्शनों के बदले किसी तरह का शुल्क नहीं देना होगा।