फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Water was supposed to be available 24 hours a day in Manimajra... now there is chaos

Chandigarh News: मनीमाजरा में 24 घंटे मिलना था पानी... अब मची है त्राहि-त्राहि

Sat, 24 Aug 2024 06:23 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 24 Aug 2024 06:23 AM IST
विज्ञापन
Water was supposed to be available 24 hours a day in Manimajra... now there is chaos
मनीमाजरा। स्मार्ट सिटी परियोजना में शहर को सातों दिन 24 घंटे पानी सप्लाई का केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की ओर से उद्घाटन किए जाने के बाद से पानी का संकट बना है। स्थानीय लोग कभी टैंकर मंगाकर काम चला रहे हैं तो कभी दोपहर 12 बजे पानी आ रहा है। बीते चार अगस्त को परियोजना के उद्घाटन से लोगों में खुशी दिख रही थी लेकिन दिन-प्रतिदिन समस्या बढ़ती जा रही है। पिछले कई दिनों से घरों में पानी की आपूर्ति न होने से हाहाकार मचा है। शुक्रवार सुबह लोगों को वाशरूम और रसोई में पानी नहीं मिला। इससे लोगों को परेशान होना पड़ा। इसके बाद सुबह-सुबह पार्षद से लेकर नगर निगम के अधिकारियों तक से संपर्क साधा गया, लेकिन दोपहर 12 बजे सप्लाई बहाल हुई।
विज्ञापन

पानी की किल्लत पब्लिक हेल्थ विभाग की ओर से करवाए जा रहे पाइपलाइन के काम के चलते आई। मनसा देवी रोड पर मेन पाइपलाइन पर नए वॉल्व लगाने के लिए आपूर्ति रोकी गई थी। इस वजह से न तो वीरवार रात और न ही शुक्रवार सुबह पानी की आपूर्ति हुई। पब्लिक हेल्थ विभाग के कर्मचारी एसडीओ राजवीर सिंह की अगुवाई में वीरवार देर रात तक काम में जुटे रहे। वहीं, शुक्रवार सुबह 7 से 11 बजे तक कार्य चला।
विज्ञापन

छत पर टंकी से पानी चोरी
महाराजा अग्रसेन सेवा संगठन के चेयरमैन सतवीर गर्ग ने बताया कि शुक्रवार सुबह मोरी गेट स्थित उनकी दुकान की छत पर रखी टंकी से किसी ने 500 लीटर पानी चोरी कर लिया। जब उन्हें जरूरत पड़ी तो टंकी खाली थी। हैरान करने वाली बात है कि जिस शहर में स्मार्ट सिटी परियोजना में 24 घंटे पानी देने के लिए चुना गया और इसका उद्घाटन हुआ, वहां पानी चोरी जैसी स्थिति देखने को मिल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

व्हाट्सएप ग्रुप में स्थानीय नेताओं को कोसा
पानी की किल्लत को लेकर लोगों ने व्हाट्सएप ग्रुप में स्थानीय नेताओं को चुप्पी साधने पर जमकर कोसा। मॉडर्न कांप्लेक्स की आरडब्ल्यूए के सचिव शाम सिंह ने कहा कि जब से यह प्रोजेक्ट शुरू हुआ है, मनीमाजरा में किल्लत आनी शुरू हो गई है। उनका कहना है कि मनीमाजरा को इस प्रोजेक्ट की कोई जरूरत नहीं थी। नगर निगम सुबह और शाम 3-3 घंटे पानी पूरे प्रेशर से देना शुरू कर देता तो वही बड़ी सौगात थी। समाजसेवी अवतार सिंह ढिल्लों और प्रवीण शर्मा का कहना है कि 24 घंटे पानी देने की योजना के शुरू होते ही घरों में पानी आना बंद हो गया। पिछले दो दिन से एक बूंद पानी तक नहीं आने से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया था।


अफसरों ने गृह मंत्री को किया गुमराह
समाजसेवी रामेश्वर गिरि ने कहा कि 24 घंटे पानी आपूर्ति योजना के नाम पर व्यवस्था चरमरा गई है। चंडीगढ़ के अफसरों ने गृह मंत्री अमित शाह को भी गुमराह कर दिया। इस परियोजना के उद्घाटन से एक हफ्ते पहले से गंदा पानी आपूर्ति किया जा रहा था। उद्घाटन के बाद एक हफ्ते तक गंदा पानी नलों में आया। यह पानी नहाने और कपड़ा धोने लायक भी नहीं था। अब पिछले तीन दिन से पानी की सप्लाई बदहाल है।

कोट
पाइपलाइन के करवाए जा रहे काम के चलते आपूर्ति बाधित हुई थी। शुक्रवार दोपहर को काम पूरा होते ही आपूर्ति बहाल कर दी गई है।
राजवीर सिंह, एसडीओ, पब्लिक हेल्थ विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed