{"_id":"5f169d8e2a54293aa9330027","slug":"water-tank-wall-collapse-lady-and-child-died","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोहतकः तेज बारिश से गिरी वाटर टैंक की दीवार, दबने से महिला समेत दो साल के मासूम की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोहतकः तेज बारिश से गिरी वाटर टैंक की दीवार, दबने से महिला समेत दो साल के मासूम की मौत
Tue, 21 Jul 2020 01:17 PM IST
खुशबू गोयल
अमर उजाला, रोहतक
अमर उजाला, रोहतक
Published by: खुशबू गोयल
Updated Tue, 21 Jul 2020 01:17 PM IST
सार
- सोमवार रात करीब 1 बजे का हादसा
- 11 घंटे बाद मौके पर पहुंचे एसडीएम
- परिवार को दिया उचित मुआवजे का आश्वासन
विज्ञापन
बारिश में भरभरा कर गिरी दीवार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
तेज बारिश के कारण रोहतक की पालिका कॉलोनी में वाटर टैंक की नौ फुट ऊंची दीवार गिर गई। इसके मलबे के नीचे दबने से 24 वर्षीय शिवानी व दो साल के आदर्श की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि इस हादसे में पांच अन्य लोग घायल भी हो गए। घायलों को अस्पताल में दाखिल करवाया गया है, जहां उनका उपचार चल रहा है।
हादसे को 11 घंटे बीत जाने के बाद मौके पर एसडीएम राकेश सैनी, डीएसपी महेश कुमार, थाना प्रभारी बलवंत सिंह व चौकी इंचार्ज निकेश कुमार सहित भारी पुलिस दलबल मौके पर पहुंचा। एसडीएम राकेश सैनी ने मृतकों के परिजनों व घायलों को उचित मुआवजे का आश्वासन दिया। साथ ही मृतकों का अंतिम संस्कार प्रशासन की ओर से करवाए जाने की बात कही। पुलिस ने आगामी कार्यवाई शुरू कर दी है।
मिली जानकारी के अनुसार, सोमवार देर रात से ही तेज बारिश हो रही थी। रात करीब एक बजे पालिका कॉलोनी में नौ फुट ऊंची दीवार 24 वर्षीय शिवानी व दो साल के बच्चे आदर्श पर गिर गई। दबने से महिला सहित बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पास में ही सो रहे पांच लोग रेशमा, शौकीन, जयसिंह, आशिफ(3) और डेढ़ साल का बच्चा जलाल घायल हो गया। शोर-शराबा सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए और घायलों को अस्पताल में भेजा।