फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   water supply will be provided 24 hours in Ludhiana and Amritsar Under pilot project

Punjab: लुधियाना और अमृतसर में पायलट प्रोजेक्ट के तहत 24 घंटे होगी पानी की सप्लाई, नहरी पानी मिलेगा

Mon, 07 Oct 2024 09:17 AM IST
निवेदिता वर्मा राजिंद्र शर्मा, अमर उजाला, चंडीगढ़
राजिंद्र शर्मा, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Mon, 07 Oct 2024 09:17 AM IST
सार

पीएमआईडीसी 1900 करोड़ रुपये की परियोजना पर अलग से काम कर रहा है, जिसके तहत उक्त दो शहरों में नहरी पानी को टंकियों तक पहुंचाने का काम किया जा रहा है। वर्ष 2021 में इस काम को अलॉट किया गया था, जिसका काफी काम पूरा भी किया जा चुका है।

विज्ञापन
water supply will be provided 24 hours in Ludhiana and Amritsar Under pilot project
24 घंटे पानी की सप्लाई - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाब में पिछले काफी समय से 24 घंटे पानी की सप्लाई की परियोजना लटकी हुई थी, लेकिन पटियाला के बाद अब लुधियाना व अमृतसर से इसकी शुरुआत होने जा रही है। पंजाब सरकार ने दोनों शहरों में पायलट प्रोजेक्ट शुरू करने की टेंडर प्रक्रिया को मंजूरी दे दी है। इसी माह टेंडर जारी किए जाएंगे और तीन साल के अंदर इस परियोजनाओं को पूरा किया जाएगा।

विज्ञापन


परियोजना के तहत नहरी पानी की सप्लाई शुरू की जानी है, जिसके तहत नए वाटर ट्रीटमेंट प्लांट व कंट्रोल रूम बनाए जाएंगे। इसी तरह स्टोरेज क्षमता बढ़ेगी और सभी क्षेत्रों में नहरी पानी की सप्लाई के लिए पाइप लाइन डाली जाएगी। लुधियाना व अमृतसर से 10-10 हजार घरों से 24 घंटे पानी की सप्लाई की पायलट प्रोजेक्ट के रूप में शुरुआत की जा रही है। अगर इसे अच्छा रिस्पांस मिलता है तो बाकी घरों के लिए भी इसे शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन


इस परियोजनाओं को 80 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत से पूरा किया जाएगा। 30 प्रतिशत राशि राज्य सरकार की तरफ से खर्च की जाएगी, जबकि बाकी की राशि वर्ल्ड बैंक और एशियन इंफ्रास्ट्रक्चर इन्वेस्टमेंट बैंक की तरफ से लोन के रूप में दी जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पंजाब म्युनिसिपल इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कंपनी (पीएमआईडीसी) इस परियोजना पर पिछले काफी समय से काम कर रहा है। विभाग ने दोनों शहर के नगर निकायों से उन जगहों की रिपोर्ट मांगी थी, जहां पर यह परियोजना पहले आसानी से शुरू की जा सकती है, जिसके बाद ही अमृतसर व लुधियाना नगर निकाय ने 10-10 हजार घरों की सूची तैयारी करके पीएमआईडीसी को सौंपी थी, जहां पहले चरण में परियोजना को शुरू किया जाना है।

इससे पहले लुधियाना व अमृतसर में अपने स्तर पर भी नगर निकायों ने कुछ काम किया है। लुधियाना में नई टंकियों बनाने की प्रक्रिया चल रही है, जबकि पुरानी 70 टंकियों को भी साथ में लिंक किया जा रहा है।

नहरी पानी को टंकियों तक पहुंचाने का चल रहा काम 

इसके अलावा पीएमआईडीसी 1900 करोड़ रुपये की परियोजना पर अलग से काम कर रहा है, जिसके तहत उक्त दो शहरों में नहरी पानी को टंकियों तक पहुंचाने का काम किया जा रहा है। वर्ष 2021 में इस काम को अलॉट किया गया था, जिसका काफी काम पूरा भी किया जा चुका है। विभाग इस परियोजना पर भी वर्ल्ड बैंक के साथ मिलकर काम कर रहा है, ताकि सभी एरिया में नहरी पानी की आपूर्ति की जा सके। इससे 24 घंटे पानी की सप्लाई शुरू करने में विभाग को फायदा होगा। परियोजना के तहत टंकियों तक नहरी पानी पहुंचाया जाएगा, जबकि नगर निकायों के पास आगे पानी की सप्लाई के लिए पहले से पूरा सिस्टम है। जहां पाइप लाइन पुरानी है, वहां उसे बदलने का काम भी किया जा रहा है।

पटियाला में 70 फीसदी काम पूरा

इसके अलावा पटियाला में पहले से 24 घंटे पानी की सप्लाई की परियोजना पर काम चल रहा है। इस परियोजना पर केंद्र सरकार की अमृत-1 योजना के तहत काम चल रहा है। 70 फीसदी काम पहले ही पूरा किया जा चुका है और विभाग ने मार्च 2025 तक इसे पूरा का करने का लक्ष्य तय किया है। 342 करोड़ रुपये की लागत से इस परियोजना को पूरा किया जाना है, जिसके तहत वाटर ट्रीटमेंट प्लांट व कंट्रोल रूम बनाया जा रहा है। नहरी पानी की सप्लाई घरों तक पहुंचाने के लिए पाइप लाइन डाली जा रही है। पटियाला के आसपास के एरिया को भी इससे फायदा होगा, क्योंकि उनको भी नहरी पानी मिलना शुरू हो जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed