फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Water Level Of The Ghaggar River increased Due To Heavy Rain In Punjab And Haryana

घग्गर नदी का बढ़ा जलस्तर, हरियाणा से लेकर पंजाब तक बढ़ी किसानों की चिंता

Sat, 20 Jul 2019 12:13 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरसा/बडागुढ़ा/ऐलनाबाद/संगरूर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरसा/बडागुढ़ा/ऐलनाबाद/संगरूर Published by: ajay kumar Updated Sat, 20 Jul 2019 12:13 AM IST
विज्ञापन
Water Level Of The Ghaggar River increased Due To Heavy Rain In Punjab And Haryana
घग्गर नदी का तटबंध बांधने में जुटे लोग - फोटो : अमर उजाला

पहाड़ी क्षेत्र में बारिश के बाद घग्गर में जलस्तर बढ़ने लगा है है। शुक्रवार शाम सात बजे सिरसा के ओटू हेड में जलस्तर 11003 क्यूसिक दर्ज किया गया। हालांकि शुक्रवार सुबह चार बजे घग्गर का जल स्तर बढ़ने पर गांव सहारणी और मल्लेवाला के बीच छोटे बांध टूट गए और पानी मुख्य तटबंध को जा लगा। ये छोटे बांध किसानों ने अपनी जमीन को पानी से बचाने के लिए बनाए थे। इससे घग्गर के तटबंधों के बीच आने वाली किसानों की करीब 500 एकड़ जमीन जलमग्न हो गई। 

विज्ञापन


पानी मुख्य तटबंधों को छू लेने के बाद प्रशासन तटबंधों की मरम्मत में जुट गया। गांव रंगा, लहंगेवाला, मुसाहिब वाला, मत्तड़, नागोकी, पनिहारी, बुढाभाना, फरवाई कलां, नेजाडेला खुर्द, सहारणी आदि दर्जनों गांवों के पास से होकर गुजरती घग्गर नदी में बरसात के बाद जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। गांव मल्लेवाला व सहारणी के मध्य पानी घग्गर की मुख्य धारा से बाहर निकलने पर किसानों द्वारा बनाए गए छोटे-छोटे बांध टूट गए। 
विज्ञापन


छोटे बांध टूटने से करीब 500 एकड़ धान आदि की फसल डूब गई तो वहीं खेतों में बने ट्यूबवेल व मकान क्षतिग्रस्त हो गए। प्रशासन द्वारा जेसीबी मशीनों व ट्रैक्टरों से मिट्टी डाली जा रही है। विपरीत स्थिति से निपटने के लिए प्रशासन ने बुढाभाणा, रंगा, सहारणी, नेजाडेला खुर्द सहित अन्य गांवों में जेसीबी मशीनें उपलब्ध करवाई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

Water Level Of The Ghaggar River increased Due To Heavy Rain In Punjab And Haryana
बस्ती तक पहुंचा नदी का पानी - फोटो : अमर उजाला

शुक्रवार को मल्लेवाला व सहारणी के मध्य छोटे बांध टूटने की सूचना पाकर बडागुढ़ा के बीडीपीओ वेदपाल सिंह और डीएसपी नर सिंह ने तुरंत मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। प्रशासन द्वारा नेजाडेला खुर्द, बुढाभाणा व सहारणी के निकट कमजोर तटबंधों को जेसीबी की सहायता से मजबूत किया जा रहा है। 

वहीं पंचायतों व ग्रामीणों द्वारा भी प्रशासन को हर संभव सहयोग दिया जा रहा है। मौके पर मौजूद ग्राम सचिव प्रवीण कुमार ने बताया कि  गांव रंगा के निकट पानी खतरे के निशान पर है। उन्होंने कहा कि अगर जलस्तर बढ़ा तो तटबंध टूट सकता है। लेकिन प्रशासन की इस पर लगातार नजर है।  बीडीपीओ वेदपाल सिंह ने बताया कि मल्लेवाला के निकट घग्गर का पानी तटबंधों को  छू गया है, लेकिन स्थिति नियंत्रण में है। 

ऐलनाबाद में आरजी पूल डूबे 
घग्गर का जलस्तर लागतार बढ़ता जा रहा है, पिछले 10 घंटों में इसमें करीब 5 फुट तक बढ़ोतरी हुई है। जिससे आस-पास के किसानों व आम लोगों में चिंता बढ़ने लगी है । उधर प्रशासन व सिंचाई विभाग द्वारा प्रबंधन कार्य तेज कर दिए है।

घग्घर के किनारे बसे गांवों के कोमल सिंह, भूपेन्द्र सिंह, ठाकुर सिंह, सुखदेव सिंह, रिछपाल सिंह, बलविन्द्र सिंह, गुरभेज सिंह ने बताया कि वे लोग सुबह से निरंतर बढ़ रहे पानी को देख रहे हैं । नदी का पानी इस कदर तेज है कि गत 10 घंटों में करीब 5 फुट तक जलस्तर बढ़ा है। जैसे -जैसे पानी बढ़ रहा है, उन लोगों की चिंता भी बढ़ रही है। 

कई गांवों का आपस में रास्ता टूटा
पानी का जलस्तर बढ़ने से घग्गर के दोनों ओर बसे गांवों का आपस में संपर्क टूट चुका है। सभी गांवों द्वारा घग्गर पार करने के लिए बनाए गए आरजी पूल डूब चुके हैं। ग्रामीणों को आने-जाने के लिए कई किलोमीटर दूर से होकर आवागमन करना पड़ रहा है । 

ये रहा जल स्तर 
ओटू हेड, 11003
गुहला चीका, 46655

घग्गर के तटबंध सुरक्षित है। घग्गर नदी में खेती करने वाले किसानों ने रिंग बांध बनाए थे, वे डूबे हैं। मुख्य तटबंध सुरक्षित है। स्थिति कंट्रोली में है। 
एनके भोला, कार्यकारी अभियंता, घग्गर ब्रांच।

36 घंटे बाद भी नहीं बंधा घग्गर का तटबंध

Water Level Of The Ghaggar River increased Due To Heavy Rain In Punjab And Haryana

पंजाब के संगरूर के गांव फुल्लड़ के पास घग्गर नदी के तटबंध का 60 फुट हिस्सा बह गया। इसे प्रशासन 36 घंटे का समय बीतने के बाद भी भरने में नाकाम रहा। इससे करीब तीन हजार एकड़ धान की फसल पूरी तरह से बर्बाद हो गई है। घग्गर दरिया का पानी खतरे के निशान के पास ही चल रहा है जिससे आसपास के कई गांवों में बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है। 

वही पटियाला के पातड़ां स्थित शुतराणा में भी घग्गर में कई जगह बड़ी-बड़ी दरारें आ गई हैं। गौरतलब है कि गुरुवार सुबह संगरूर के गांव फुल्लड़ के पास घग्गर नदी का तटबंध बह गया था।

सूचना मिलते ही आसपास के गांवों के लोग इसे पाटने में प्रशासन का सहयोग दे रहे हैं। प्रशासन की तरफ से दरार भरने के लिए एनडीआरएफ और आर्मी की सहायता ली गई। पानी का तेज बहाव बाधा बना हुआ है। किश्तियों से बोरियां ले जाकर तटबंध को बांधने की कोशिश की जा रही है। 

किसानों को मुआवजा दिया जाएगा : कांगड़
सिंचाई मंत्री गुरप्रीत सिंह कांगड़ शुक्रवार को तटबंध भरने के कार्य का जायजा लेने पहुंचे। उन्होंने कहा कि जिन किसानों की फसलें बर्बाद हुई हैं, उन्हें राज्य सरकार की ओर से मुआवजा दिया जाएगा। एसडीएम मूनक सूबा सिंह ने कहा कि तटबंध भरने के लिए एनडीआरएफ और आर्मी के साथ-साथ किसान जुटे हुए हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि जल्द ही इसे भर दिया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed