फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Wastewater, discharge into rivers, or drains, clamp down, on companies, PPCB

ध्यान दें: नदी-नालों में गंदा पानी छोड़ा तो जब्त होंगे वाहन

Mon, 17 Oct 2016 09:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली Updated Mon, 17 Oct 2016 09:26 AM IST
विज्ञापन
Wastewater, discharge into rivers, or drains, clamp down, on companies, PPCB
नदी-नालों में गंदा पानी छोड़ा तो जब्त होंगे वाहन - फोटो : File Photo
गंदे पानी को नदी या नालों में छोड़ने वाली कंपनियों पर पंजाब प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड ने शिकंजा कसने की तैयारी की है। बोर्ड ने साफ कहा है कि अगर कोई ऐसा करता हुआ पकड़ा जाता है तो वातावरण नियमों के तहत कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इसके तहत टैंकर मालिक और उसके ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज करवाया जाएगा।
विज्ञापन


साथ ही  वाहन को जब्त कर लिया जाएगा। इसके लिए सभी इंडस्ट्री मालिकों को भी इस संबंधी नोटिस जारी कर दिए गए हैं और इस नियम को तुरंत लागू भी कर दिया गया है। जानकारी के मुताबिक, जिले में तीन मुख्य फोकल प्वाइंट हैं। जहां पर देश की कई नामी कंपनियों के प्लांट स्थापित हैं।
विज्ञापन


लेकिन आए दिन गंदे पानी को नदियां, नाले और चो में चुपके से छोड़े जाने के कारण समस्या आ रही है। डेराबस्सी में लोगों ने कई बार इंडस्ट्री वालों को रात के समय गंदा पानी छोड़ते काबू भी किया है। इलाके के लोगों का कहना था कि इस गंदे पानी से जहां फसलों पर बुरा असर पड़ रहा है, वहीं इलाके में कई तरह के रोग फैल रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस संबंध में लोग कई बार पंजाब प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड, सरकार और नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल को भी पत्र लिख चुके हैं। इसके बाद बोर्ड अब हरकत में आया है। बोर्ड के सचिव ने साफ किया है कि अब किसी भी इंडस्ट्री मालिक को बख्शा नहीं जाएगा। जो भी नियम तोड़ेगा, उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। 


सैंपल लिए, लेकिन नहीं आई रिपोर्ट
जानकारी के मुताबिक डेराबस्सी में कुछ दिन पहले गंदे पानी छोड़ते एक टैंकर को रंगे हाथों पकड़ा गया था। इसके बाद मौके पर लोगों द्वारा पंजाब प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड की टीम को बुलाया गया था। वहां पर टीम ने गंदे पानी के सैंपल लिए थे। लेकिन लोगों का कहना है कि अब तक इन सैंपलों की रिपोर्ट नहीं आई है। इससे लोगों की सेहत से खिलवाड़ करने वालों पर कार्रवाई नहीं हो पाई है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed