फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   warning of terror attack: high alert at army campus and station

आतंकी हमले के मद्देनजर हाईअलर्ट, 16 तक स्कूल बंद

Sun, 23 Aug 2015 06:03 PM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, अंबाला कैंट(हरियाणा)
ब्यूरो/अमरउजाला, अंबाला कैंट(हरियाणा) Updated Sun, 23 Aug 2015 06:03 PM IST
विज्ञापन
warning of terror attack: high alert at army campus and station

स्वतंत्रता दिवस पर आतंकी हमलों के मद्देनजर सेना और रेलवे ने हाई अलर्ट घोषित कर रखा है। इसलिए सेना और रेलवे ने अपने-अपने क्षेत्रों में चौकसी को और बढ़ा दिया है। सेना ने अपने इलाके में पड़ने वाले तमाम स्कूलों की 14 से 16 अगस्त तक छुट्टियां कर दी हैं।

विज्ञापन


इन स्कूलों में स्वतंत्रता दिवस समारोह भी आयोजित नहीं होगा। लोकल मिलिट्री अथारिटी ने ये तमाम निर्देश सभी स्कूलों के प्राचार्यों को भेज दिए हैं। काबिलगौर है कि अंबाला में एयरफोर्स स्कूलों की विभिन्न विंग, आर्मी स्कूल की विभिन्न विंग, चार केंद्रीय विद्यालय, कैंटोनमेंट बोर्ड (सीबी) स्कूल व अन्य प्राइमरी, मिडिल व हाई स्कूल मौजूद है।
विज्ञापन


इन सभी स्कूलों में स्वतंत्रता दिवस मनाए जाने की तैयारियां पिछले कई दिनों से चल रही थी। मगर वीरवार को लोकल मिलट्री अथारिटी के निर्देशों में अब इन स्कूलों में चौदह अगस्त से ही छुट्टियां किए जाने के आदेश दे दिए हैं। ये स्कूल अब अपने स्कूलों में आजादी का जश्न नहीं मना पाएंगें। अंबाला में सेना के एक आला अफसर के अनुसार एहतिहातन ये निर्णय लिया गया है, क्योंकि अंबाला के लिए खुफिया एजेंसियों से हाईअर्लट आया हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन



सेना सतर्क, कई सड़कों पर एंट्री बंद: सैन्य सूत्रों के अनुसार अंबाला में चूंकि उतर भारत का सबसे बड़ा आर्मी कैंप है, इसलिए पंद्रह अगस्त को यहां भी आतंकी हमले की पूरी आशंका बनी रहती है। करीबन तेरह बार अंबाला में बम ब्लास्ट किए जाने की धमकी भी आ चुकी है। इतना ही नहीं यहां अंबाला में कुछ आतंकी घटनाएं भी हो चुकी है और अंबाला सैन्य क्षेत्र की जासूसी के आरोप में दो पाक जासूस भी सेंट्रल जेल में हैं।

इसी के चलते सेना ने पूरी तरह सर्तक है और इस दौरान वीरवार शाम के बाद से सैन्य क्षेत्र में उन सड़कों पर एंट्री पूरी तरह बंद कर दी गई है, जहां सेना के मुख्य कार्यालय व यूनिटें हैं। लोगों के आवाजाही के लिए सेना ने स्टाफ रोड व कुछेक अन्य सड़के निर्धारित की है, मगर इन  पर भी जबरदस्त नाकाबंदी कर दी गई है।

सीएसडी कैंटीनों में बिना जांच के एंट्री बंद

warning of terror attack: high alert at army campus and station

सेना के इनपुट में स्कूलों, यूनिटों और सीएसडी कैंटीनों को आतंकी निशाना बना सकते हैं। इसलिए सेना ने सीएसडी कैंटीनों में भी जबरदस्त चौकसी बढ़ा दी है। आदेश दे दिए गए हैं कि सीएसडी कैंटीन में जाने वाले सिविलियन, सैन्य कर्मी व रिटायर्ड सैन्य कर्मी सभी की तलाशी ली जाएगी। उसके बाद ही वे सीएसडी कैंटीन में दाखिल होगा।

अंबाला में ऐसा पहली बार हो रहा है, जब सीएसडी कैंटीनों में प्रवेश के लिए इस तरह की पाबंदी लगाई गई है। उधर, आर्मी ने कई यूनिटों के जवानों के साथ-साथ अंबाला एक्शन ग्रुप, फिल्ड सिक्योरिटी फोर्स, आर्मी पुलिस की विशेष टुकडिय़ां भी पूरी तरह फिल्ड में लगा दी है और उन्हे आदेश है कि सैन्य क्षेत्र में संदिग्ध घूम रहे किसी भी व्यक्ति को हिरासत में ले और उसकी पूरी तरह तसदीक करें।

सेना रोज कर रही मॉक ड्रिल
: इसी के चलते लोकल मिलट्री अथारिटी ने कुछ विशेष टीमों को रोजाना मॉक ड्रिल के आदेश दिए हुए हैं। सेना की ये टीम रोज अपने क्षेत्र में मॉक ड्रिल कर रही है। इसमें इन टीमों को एक टास्क दिया जा रहा है, टीमें पूरा आपरेशन के साथ इस टास्क को पूरा कर रही है। ये मॉक ड्रिल सेना के जवानों को आतंकी हमलों से निपटने के लिए तैयार रखने के उद्देश्य से की जा रही है।

आरपीएफ की जवानों की छुट्टियां रद की
: रेलवे ने भी खुफिया एजेसियों के इनपुट के चलते रेलवे स्टेशन पर हाईअर्लट घोषित किया हुआ है। रेलवे प्रोटेक्शन फोर्स अंबाला मंडल ने अपने तमाम जवानों व अफसरों की छुट्टियां रद कर दी है। आरपीएफ ने अपनी अधीनस्थ अंबाला कैंट, चंडीगढ़, बठिंडा व सहारनपुर स्टेशन पर सबसे ज्यादा चौकसी बढ़ाए जाने के निर्देश दिए हैं। अंबाला स्टेशन को पूरी तरह से सील करने के साथ-साथ जम्मू और पंजाब से आने वाली ट्रेनों को खंगालने के भी निर्देश दिए हैं। उधर, जीआरपी ने भी कमांडों टीमों को स्टेशन पर तैनात कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed