फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   war on social media on national animal

सोशल मीडिया पर छिड़ी नई बहस, राष्ट्रीय पशु शेर हो या गाय?

Wed, 14 Oct 2015 12:16 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Wed, 14 Oct 2015 12:16 PM IST
विज्ञापन
war on social media on national animal

सोशल मीडिया पर एक नई बहस छिड़ गई है कि भारत का राष्ट्रीय पशु शेर हो या गाय? इसके बारे में लोगों की राय मांगी गई हैं। यह बहस हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने छेड़ी है।

विज्ञापन


ट्विटर के जरिए आए दिन नया मुद्दा छेड़ने वाले विज ने बीते सप्ताह ट्वीट कर इस मामले में जो विचार रखे थे, उस पर सोमवार को लोगों से राय मांग ली है। देशभर में बीफ पर बहस छिड़ने के दौरान अनिल विज ने बीते सप्ताह ट्वीट किया था कि देश के राष्ट्रीय पशु का दर्जा गाय को दिया जाना चाहिए।
विज्ञापन


हालांकि, उनके इस विचार को आए दिन किए जाने वाले ट्वीट की तरह ही लिया गया था, लेकिन अब उन्होंने इसे सोशल मीडिया पर चर्चा का मुद्दा बनाते हुए लोगों से राय मांगी है। इस पर लोगों ने राय भी देनी शुरू कर दी है। सोमवार को ट्विटर, फेसबुक और व्हाट्सऐप पर कई लोगों ने अपने सुझाव दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनमें कुछ लोग तो अनिल विज के विचार से सहमत हैं, लेकिन ज्यादातर लोग शेर को ही राष्ट्रीय पशु का दर्जा बनाए रखना चाहते हैं। उधर, विज का यह भी कहना है कि अगर ज्यादातर लोग उनके विचार से सहमत हुए तो जनता की भावनाओं को लोकतांत्रिक सरकार स्वीकार कर लेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed