फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   War on Corona virus intensifies in Chandigarh; 2764 people get vaccinated

चंडीगढ़ में कोरोना वायरस के खिलाफ जंग तेज, 2764 लोगों ने लगवाया टीका

Mon, 12 Apr 2021 02:01 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 12 Apr 2021 02:01 AM IST
विज्ञापन
War on Corona virus intensifies in Chandigarh; 2764 people get vaccinated
चंडीगढ़। कोरोना वायरस के खिलाफ रविवार को जंग और तेज हो गई। टीका उत्सव के जरिए लोगों को कोरोना के प्रति जागरूक ही नहीं किया गया, बल्कि 2764 लोगों को टीका भी लगाया गया। अधिकांश स्वास्थ्य केंद्रों पर टीके लगाए गए। तीन मोबाइल टीमें भी कई जगह गईं, जिन्होंने लोगों को टीका लगाया। आगे भी यह अभियान जारी रखने का संकल्प लिया गया।
विज्ञापन

टीका उत्सव का शुभारंभ सुबह नौ बजे से शुरू हो गया। 59 केंद्रों पर टीकाकरण शुरू हुआ। पीजीआई से लेकर जीएमएसएच सेक्टर- 16, जीएमसीएच सेक्टर 32 में लोगों ने टीका लगवाया। इसके अलावा डिस्पेंसरी सेक्टर आठ में भी टीकाकरण दिनभर चला।
विज्ञापन

पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट में भी लोगों ने बारी-बारी से पंजीकरण करवाकर टीकाकरण लगवाया। साथ ही निगरानी केंद्र में भी 30 मिनट तक रुके। इसी के साथ सेक्टर- 20 में भी टीकाकरण केंद्र खोला गया। इसी तरह हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर पर भी टीकाकरण हुआ। तीन मोबाइल टीमें भी कई जगहों पर गईं, जिन्होंने लोगों को जागरूक किया और टीका लगवाने में जिन लोगों को दिक्कतें आ रही थीं, जो केंद्र तक नहीं पहुंच पा रहे थे, उन्हें टीके लगवाए गए। सेक्टर- 27 स्थित सत्संग भवन में 45 साल से ज्यादा उम्र के लोगों को टीका लगाया गया। 45 साल से 60 साल के मध्य पहली डोज 1791 लोगों को लगाई गई। वहीं इसी आयु वर्ग के लिए दूसरी डोज 36 लोगों ने लगवाई। 60 साल से अधिक आयु के 631 लोगों ने पहली वैक्सीन लगवाई। वहीं इसी आयु वर्ग के 169 लोगों ने वैक्सीन की दूसरी डोज ली। अब तक 117091 लोगों ने वैक्सीन लगवाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed