फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   War Memorial and Indian Army Battles Scenes Based Art Gallery waiting for Inaugration

अमृतसरः वॉर मेमोरियल में लड़े गए 400 वर्ष के युद्धों का इतिहास दर्शाती गैलरी उद्घाटन को तरसी

Sat, 27 Jul 2019 02:40 PM IST
खुशबू गोयल अशोक नीर, अमर उजाला, छेहरटा(अमृतसर)
अशोक नीर, अमर उजाला, छेहरटा(अमृतसर) Published by: खुशबू गोयल Updated Sat, 27 Jul 2019 02:40 PM IST
विज्ञापन
War Memorial and Indian Army Battles Scenes Based Art Gallery waiting for Inaugration
आर्ट गैलरी - फोटो : अमर उजाला

देश के पहले वॉर मेमोरियल में कारगिल युद्ध के इतिहास की जानकारी देने के लिए पंजाब के अमृतसर में बनाई गई कारगिल गैलरी उद्घाटन के इंतजार में है। अटारी बाईपास स्थित नारायण गढ़ चौक में 120 करोड़ से बीते 400 वर्षों के दौरान हुए युद्धों की कहानी बयां करती नौ गैलरियों की स्थापना की गई है। इनमें से एक गैलरी कारगिल के युद्ध की है।

विज्ञापन


तत्कालीन मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के इस महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट को देखने के लिए मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने मई 2018 में वॉर मेमोरियल का दौरा किया था। इस वॉर मेमोरियल के रखरखाव की जिम्मेदारी निभा रहे पूर्व सैनिक अधिकारियों ने गैलरियों के काम को पूरा करने के लिए 28 करोड़ की राशि की मांग की थी।
विज्ञापन


कैप्टन अमरिंदर सिंह ने आठ करोड़ की राशि जारी की थी। इस राशि से गैलरी का काम पूरा हो चुका है। इस गैलरी का रखरखाव कर रहे कर्नल एचपी सिंह ने अमर उजाला को बताया की उद्घाटन के लिए प्रदेश सरकार को पत्र लिखा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस गैलरी में प्रवेश द्वार पर भारतीय सेना के जवानों के बलिदान व बहादुरी के प्रतीक इंडिया गेट के एक बड़े मॉडल के साथ एक लड़ाकू विमान के मॉडल को रखा गया है। गैलरी के मुख्य प्रवेश द्वार पर तिरंगे के साथ कारगिल में बनाए गए युद्ध स्मारक की झलक देखने को मिलती है। दरवाजा खुलते ही सामने सियाचिन की बड़ी-बड़ी पहाड़ियों के दृश्य हैं।

सियाचिन की लड़ाई के हीरो परमवीर चक्र बाना सिंह की बहादुरी के किस्से इसमें बताए गए हैं। इसी गैलरी में कारगिल की अलग-अलग पहाड़ियों पर हुए युद्ध के दृश्य हैं। टाइगर हिल में भारतीय सेना व पाकिस्तानियों के बीच हुए युद्ध के दौरान वीर गति को प्राप्त हुए कैप्टन बिक्रम बत्रा व उसके साथियों के इस पहाड़ी को फतेह करने के दृश्य हैं।

कारगिल से पहले के युद्धों के बारे में भी बड़े-बड़े पोस्टर फ्रेम लगाकर जानकारी दी गई है। कर्नल एचपी सिंह ने बताया कि कारगिल के टाइगर हिल में भारत-पाकिस्तान के बीच भयंकर युद्ध हुआ था। टाइगर हिल का कब्जा वापस लेने के लिए कई कुर्बानियां दी गईं।

गैलरी में कारगिल पर बनी फिल्म दिखाई जाएगी

इस गैलरी में कारगिल युद्ध के इतिहास को चित्रों, कलाकृतियों और 2डी और 3डी के अनुमानों में प्रदर्शित किया जाएगा। कारगिल युद्ध पर एक दस्तावेजी फिल्म भी बनाई गई है। गैलरी में इस फिल्मों को देखकर दर्शकों को युद्ध का जीवंत अनुभव होगा। इस गैलरी में भारतीय वायु सेना के हेलीकॉप्टर के दृश्य भी होंगे। जिस प्रकार कारगिल के युद्ध के दौरान सेना के जवानो ने रसियों के सहारे पहाड़ियां चढ़ीं, उसके दृश्य भी होंगे। इस दृश्यों को बनाने में फाइबर का प्रयोग किया गया है।

चौथी गैलरी अधूरी, सरकार से मांगे डेढ़ करोड़
वॉर मेमोरियल की चौथी गैलरी में बैटल ऑफ सारागढ़ी और जलियांवाला बाग हत्याकांड का वृत्तांत दिखाया जाना है। इसका निर्माण कार्य पूरा नहीं हुआ है, क्योंकि फंड की कमी आ गई है। कर्नल एचपी सिंह का कहना है की उन्होंने सरकार को पत्र लिख कर डेढ़ करोड़ की राशि की मांग की है, ताकि इस गैलरी का निर्माण पूरा हो सके। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed