{"_id":"56dbeb2b4f1c1b9e358b4711","slug":"war-decorated-india-indian-army-martyr-soldier-indian-army-war-heros-honour-chandi-mandir","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुनर्मिलन सम्मेलनः देश पर कुर्बान शहीदों को विशेष सम्मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुनर्मिलन सम्मेलनः देश पर कुर्बान शहीदों को विशेष सम्मान
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sun, 06 Mar 2016 03:57 PM IST
विज्ञापन
भारतीय सेना, सम्मान समारोह
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वॉर डेकोरेटेड इंडिया ने चंडीमंदिर के मानेक शॉ आडिटोरियम में देश के लिए जान कुर्बान करने वाले वीर शहीदों को सम्मानित किया। ऑडिटोरिटय में दो दिवसीय त्रिवार्षिक पुनर्मिलन सम्मेलन शुरू हुआ। सम्मेलन का शुभारंभ वेस्टर्न कमांड के जीओसी-इन-सी लेफ्टिनेंट जनरल केजे सिंह ने किया।
इस मौके पर उन्होंने देश की सुरक्षा के लिए जान की बाजी लगाने वाले बहादुर सैनिक, आफिसर और उनके बच्चों को सम्मानित किया। उन्होंने बताया कि एक राष्ट्र की ड्यूटी होती है कि वह उन सैनिकों का सम्मान बरकरार रखे, जिन्होंने देश के लिए न तो अपनी परवाह की और न ही अपने परिवार की। यहां पर यह परंपरा है।
वेस्टर्न कमांड ने अपने सभी स्टेशनों में ऐसे स्मारक बना रखे हैं, जिन्हें देखकर नई पीढ़ी जरूर प्रोत्साहित होगी। कार्यक्रम में एयर मार्शल रणधीर सिंह, बिग्रेडियर कुलदीप सिंह चांदपुरी, लेफ्टिनेंट जनरल जीएस सिहोता व बिग्रेडियर एनएस संधू, शहीद कैप्टन बिक्रम बतरा के पैरेंट्स और शहीद हवलदार अब्दुल हमीद के पोते विशेष तौर पर मौजूद रहे।
विज्ञापन
वार डेकोरेटेड इंडिया (वीडीआई) वीरचक्र, महावीर चक्र और परमवीर चक्र से सम्मानित सदस्यों की एक संस्था है। 25 साल पहले इस संस्था का निर्माण हुआ था। वीडीआई का हर तीन साल में एक सम्मेलन होता है। इस मौके पर बिग्रेडियर एसएस आहलुवालिया ने बताया कि 1947 से लेकर अब तक कुल 1557 वीर अफसरों को वीर चक्र से नवाजा गया है। इनमें से सिर्फ 360 जीवित हैं।