फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Wanted Gurwinder Singh Goldi Arrested In Patiala

वांटेड भगोड़ा गुरविंदर सिंह गोल्डी शेरगिल गिरफ्तार, कई मामलों में थी पुलिस को तलाश

Mon, 29 Jul 2019 08:54 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Mon, 29 Jul 2019 08:54 PM IST
विज्ञापन
Wanted Gurwinder Singh Goldi Arrested In Patiala
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social media

पटियाला और मोहाली के तीन इरादा कत्ल केसों में वांटेड और कई गैंगस्टरों साथ संबंध रखने वाले भगोड़े अपराधी गुरविंदर सिंह उर्फ गोल्डी शेरगिल को पटियाला पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गोल्डी को सीआईए स्टाफ पटियाला की पुलिस पार्टी ने साधुबेला रोड नजदीक पंजाबी यूनिवर्सिटी से दबोचा।

विज्ञापन


एसएसपी मनदीप सिंह सिद्धू ने बताया कि सीआईए स्टाफ पटियाला की ओर से पटियाला जिले के दो इरादा कत्ल केसों और मोहाली के एक इरादा कत्ल केस में फरार आरोपी गुरविंदर सिंह उर्फ गोल्डी शेरगिल निवासी गांव हुंबडा थाना बनूड़ जिला मोहाली की दीपक पुडीर निवासी बनूड़ के साथ नजदीकी है और इरादा कत्ल केसों में उसका साथी रहा है। 
विज्ञापन


दीपक पुडीर लारेंस बिश्नोई गैंग के संपत नेहरा और दीपक टीनू का नजदीकी साथी है और इस समय जेल में बंद है। गुरविंदर सिंह गोल्डी भगोड़ा होने दौरान विभिन्न जेलों में बंद अपने साथी दीपक पुडीर और संपत नेहरा व अन्य साथियों साथ संपर्क करता रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

एसएसपी ने बताया कि दीपक पुडीर व उसका साथी गगनदीप सिंह गगन का विरोधी ग्रुप गैंगस्टर भुपिंदर सिंह उर्फ भूपी राणा के साथ अंबाला जेल में मई 2019 में झगड़ा हो गया था। इस पर दीपक पुडीर के कहने पर गुरविंदर सिंह गोल्डी ने अपने कुछ साथियों के साथ मिलकर भूपी राणा के घर गांव जोधपुर थाना हडेसरा जिला मोहाली में फायरिंग की थी। इस केस में गुरविंदर सिंह उर्फ गोल्डी शेरगिल फरार था। 

एसएसपी ने बताया कि साल 2015 में पटेल कॉलेज राजपुरा की प्रधानगी को लेकर गोल्डी शेरगिल और दीपक का विरोधी पक्ष के साथ झगड़ा हुआ था। इस संबंधी सिटी राजपुरा थाने में केस दर्ज है। इस केस में भी भगोड़ा था। इसी तरह से साल 2017 में दीपक पुडीर निवासी बनूड़ का विरोधी ग्रुप रोहित जोशी निवासी मेहता मोहल्ला बनूड़ के साथ झगड़ा हुआ था। 

इसमें भी गोल्डी शेरगिल ने रोहित जोशी और इसके साथियों पर मार देने की नीयत से फायरिंग की थी। इस संबंधी केस थाना बनूड़ जिला पटियाला में दर्ज है। इस केस में भी गोल्डी शेरगिल साल 2018 में जेल गया था, लेकिन बाद में इस केस में जमानत पर आने पर भगोड़ा हो गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed