फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Wait is over, Chandigarh Carnival may be held in November

इंतजार खत्म, नवंबर में हो सकता है चंडीगढ़ कार्निवल

Sun, 17 Oct 2021 02:03 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sun, 17 Oct 2021 02:03 AM IST
विज्ञापन
Wait is over, Chandigarh Carnival may be held in November
चंडीगढ़। कोरोना की काली छाया से उबरकर दो साल बाद चंडीगढ़ कार्निवाल का आप आनंद उठा सकते हैं। सबसे का सबसे लोकप्रिय तीन दिवसीय कार्निवाल का आयोजन नवंबर के आखिरी में हो सकता है। कोरोना के मामलों में कमी आने बाद विभाग इसके आयोजन पर विचार कर रहा है।
विज्ञापन

2019 में आखिरी बार कार्निवाल हुआ था। इसके बाद कोरोना महामारी के चलते इसका आयोजन नहीं हो पाया। बता दें यूटी प्रशासन का पर्यटन विभाग आर्ट कॉलेज की सहायता से सेक्टर-10 स्थित लेजर वैली में चंडीगढ़ कार्निवल का आयोजन करता है। कार्निवाल में बच्चों और बड़ों के लिए कई कार्यक्रम रखे जाते है। तीन दिनों में झूले, एडवेंचर पार्क, फूड, म्यूजिकल नाइट्स समेत कई कार्यक्रम होते हैं। कोरोना का खतरा कम होते ही पर्यटन विभाग ने अब गतिविधियां तेज कर दी हैं। बीते दिनों विभाग ने पर्यटन सप्ताह बनाया था। इसके तहत हॉप ऑन हॉप ऑफ बसों की मुफ्त सवारी, यूनेस्को वर्ल्ड हेरिटेज साइट कैपिटल कांप्लेक्स का दौरा, कलाग्राम में म्यूजिकल नाइट्स, सुखना लेक पर वॉक समेत कई आयोजन हुए थे।
विज्ञापन

पर्यटन विभाग को बताएं- आपको पंजाबी गायक पसंद है या बॉलीवुड
लोगों की पसंद को जानने के लिए यूटी प्रशासन के पर्यटन विभाग ने ऑनलाइन सर्वे किया है। गूगल फॉर्म में लोगों से पूछा गया है कि उन्हें किस तरह के कार्यक्रम पसंद हैं। शहर में किस तरह के कार्यक्रम होने चाहिए। बॉलीवुड के गाने सुनना पसंद करते हैं, पंजाबी, फोक, क्लासिकल, इंस्ट्रूमेंट, राजस्थानी, हरियाणवी, हिमाचली या अन्य किसी भाषा में। कॉमेडी या प्ले को पसंद करेंगे या नहीं। कार्यक्रम कहां होने चाहिए, उदाहरण में सुखना लेक, रॉक गार्डन, कैपिटल कांप्लेक्स, म्यूजियम व आर्ट गैलरी में, ली कार्बूजिए सेंटर व अन्य जगहों के विकल्प दिए गए हैं। कार्निवल पसंद है, वर्ल्ड म्यूजिक डे, वर्ल्ड टूरिज्म डे, पोपेट शो, रोज फेस्टिवल या क्राफ्ट मेला। यह भी पूछा गया है कि पर्यटन विभाग की ओर से आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रम से शहरवासी कितना संतुष्ट हैं। इस तरह के कुल 18 सवाल पूछे गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे भेजे अपने सुझाव
विभाग द्वारा विभिन्न सोशल मीडिया पर गूगल फॉर्म (https://bit.ly/3auONSV) को शेयर किया गया है ताकि लोग अपनी राय दे सकें। इस फॉर्म को तीन नवंबर तक भर सकते हैं और पर्यटन विभाग के वेबसाइट पर भी फॉर्म उपलब्ध है। विभाग की सचिव नितिका पवार ने बताया कि इस सर्वे के जरिए लोगों की पसंद को जाना जाएगा और फिर आने वाले दिनों में उसी के अनुसार कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed