फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Wages not get for three months, how celebrate festival

तीन माह से नहीं मिले पैसे, त्योहार मनाएं कैसे

Fri, 15 Oct 2021 02:06 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 15 Oct 2021 02:06 AM IST
विज्ञापन
Wages not get for three months, how celebrate festival
चंडीगढ़। पंजाब यूनिवर्सिटी के ग्रुप-डी कर्मचारी चार दिन से एक्सईएन दफ्तर के बाहर तनख्वाह जारी करने को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं, लेकिन पीयू प्रशासन के अधिकारियों की तरफ से उनसे कोई वार्ता नहीं की जा रही है। कर्मचारियों ने बताया कि उन्हें पिछले तीन माह से तनख्वाह नहीं दी गई है। त्योहार के समय में भी दुकानों से उधार राशन लेकर आ रहे हैं। पीयू ने तीन माह काम करवा तो लिया, तनख्वाह के समय बोल रहे हैं कि यह काम ठेकेदार का है।
विज्ञापन

प्रदर्शन कर रहे ग्रुप डी कर्मचारियों ने बताया कि लगभग 103 कर्मचारी है, जिन्हें तनख्वाह नहीं दी गई है। इसमें मिस्त्री, मोटर ऑपरेटर, प्लम्बर, सीवरमैन और हेल्पर शामिल हैं। सभी को डीसी रेट केआधार पर हर माह तनख्वाह दी जाती है। सभी कर्मचारी कॉन्ट्रैक्ट पर काम कर रहे हैं। हर साल कॉन्ट्रैक्ट रिन्यू होने पर भी उन्हें ठेकेदार को नौकरी के लिए पैसे देने पड़ते हैं। इसके बाद भी काम करने के बावजूद तनख्वाह नहीं दी जा रही है। प्लंबर की हर माह की 16 हजार और हेल्पर की हर माह की 12 हजार तनख्वाह है, लेकिन तीन महीने से वेतन न मिलने से लोगों से उधार लेकर घर का किराया दे रहे हैं और दुकानों से राशन उधार लेकर आ रहे हैं। विद्यार्थी संगठन एसएफएस केसदस्यों ने भी कर्मचारियों के साथ मिलकर उन्हें समर्थन दिया है।
विज्ञापन

इंग्लिश इंस्टीट्यूट केकर्मचारियों को नहीं मिली दो माह से तनख्वाह
सेक्टर-32 स्थित इंग्लिश इंस्टीट्यूट के ग्रुप-डी कर्मचारियों को ठेका रिन्यू होने के बाद भी दो माह से तनख्वाह नहीं मिल रही है। कुल आठ कर्मचारी हैं, जिनका ठेका रिन्यू हुआ है। कर्मचारियों ने इसे लेकर शिक्षा विभाग के अधिकारियों से भी मिलकर बात करने की कोशिश की, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्या कहते हैं अधिकारी
ग्रुप डी कर्मचारियों की तनख्वाह मामले को लेकर एक्सईएन दफ्तर से रिपोर्ट मांगी गई है। जल्द ही इसे सुलझा लिया जाएगा। -रेणुका सालवान, पीयू जन संपर्क अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed