फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   VP Singh Badnore Leads Advisory Council Commettee Meeting

चंडीगढ़ः एडवाइजरी काउंसिल कमेटी में बदनौर ने पेश की विकास कार्यों की रिपोर्ट, कोई एजेंडा नहीं

Sat, 14 Sep 2019 10:35 AM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Sat, 14 Sep 2019 10:35 AM IST
विज्ञापन
VP Singh Badnore Leads Advisory Council Commettee Meeting
मीटिंग लेते प्रशासक बदनौर - फोटो : अमर उजाला
चंडीगढ़ के प्रशासक वीपी सिंह बदनौर ने शुक्रवार को होटल माउंटव्यू में एडवाइजरी काउंसिल कमेटी की बैठक ली। बैठक में कोई एजेंडा तो नहीं लाया गया लेकिन लॉ एंड ऑर्डर, पार्किंग पॉलिसी और सुखना लेक को व्हीकल फ्री बनाने के लिए संबंधित अधिकारियों की तरफ से पावर प्वाइंट प्रेजेंटेशन दी गई। इसके अलावा सदस्यों ने ट्रैफिक चालान के बढ़े रेट, अंडरपास, डॉग शेल्टर आदि पर भी कई सुझाव दिए।
विज्ञापन


बैठक की शुरुआत में प्रशासक वीपी सिंह बदनौर ने प्रशासन द्वारा चलाए गए पोषण अभियान और जनशक्ति अभियान की तारीफ की। उन्होंने कहा कि शहर में पानी की कमी को खत्म करने के लिए कई कदम उठाए गए हैं। इसके अलावा हेल्थ फैसिलिटी को बढ़ाने के लिए भी बहुत काम हुए हैं। सेक्टर 32 स्थित गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज में 50 सीटें बढ़ाई गई हैं। इसके अलावा कल्चर हब के रूप में भी चंडीगढ़ को विकसित किया गया है।
विज्ञापन


शहर में फिट इंडिया मूवमेंट को लेकर गजब की दीवानगी देखी जा रही है। उन्होंने सांसद किरण खेर को शहर में ओपन एयर जिम शुरू करने के लिए बधाई दी। उन्होंने बताया कि चंडीगढ़ के सारंगपुर में एक नया शूटिंग रेंज शुरू होने वाला है, जिसमें इंटरनेशनल स्टैंडर्ड के सभी इक्विपमेंट्स और टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चंडीगढ़ में बनेंगे माडर्न पुलिस कंट्रोल रूम: डीजीपी

डीजीपी संजय बेनीवाल ने बताया कि साइबर क्राइम के खिलाफ सख्त एक्शन पुलिस लेने की तैयारी में है क्योंकि साइबर क्राइम के कई संगीन मामले जानकारी में आ रहे हैं। उन्होंने बताया कि जल्द ही यूटी पुलिस माडर्न पुलिस कंट्रोल रूम स्थापित करने जा रही है।

एसएसपी नीलांबरी जगादले ने कहा कि शहर में लगातार बढ़ रहे अपराधों पर काबू पाने के लिए बीट पुलिसिंग सिस्टम और क्राइम मैपिंग को दोबारा शुरू किया जा रहा है ताकि ऐसी घटनाओं पर काबू पाया जा सके। नशे के कारोबार पर भी पुलिस की पूरी नजर है और बेचने वाले व इसके शिकार लोगों के जरिये पूरी नजर रखी जा रही है ताकि शहर में यह धंधा फल फूल न सके।

बताया कि चंडीगढ़ पुलिस सोसायटी फार प्रमोशन आफ यूथ एंड मासिस के जरिये ऊर्जा प्रोग्राम चला रही है, जिसमें नशे की लत में पड़े यूथ तक पहुंच बनाई जा रही है और उन्हें न केवल नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया जा रहा है बल्कि पुनर्वास के लिए स्किल डेवलपमेंट प्रोग्राम भी शुरू किए जा रहे हैं।

पार्किंग पालिसी को लेकर ठोस प्लान नहीं
चीफ आर्किटेक्ट कपिल सेतिया ने पार्किंग पालिसी को लेकर प्रेजेंटेशन दी और बताया कि सबसे पहले तो इस व्यापक पालिसी के मद्देनजर पब्लिक ट्रांसपोर्ट सिस्टम को मजबूत करने की कोशिश है। इन्फ्रास्ट्रक्चर इंटरवेंशन, टेक्नोलॉजी बेस्ड इंटरवेंशंस मैनेजमेंट एवं एनफोर्समेंट के जरिये इसे आगे बढ़ाया जाएगा। पब्लिक ट्रांसपोर्ट सिस्टम अगर मजबूत रहेगा तो लोग इनके जरिये चलना शुरू करेंगे। जब सड़कों पर प्राइवेट व्हीकल कम होंगे तो उन्हें पार्क करने की समस्या भी कम होगी।

सुखना लेक पर पेडेस्ट्रियन एंड पार्किंग मैनेजमेंट

एसएसपी ट्रैफिक ने वीडियो क्लिप के जरिये सुखना लेक पर वर्तमान में ट्रैफिक की दशा दिखाई। उन्होंने बताया कि यहां पैदल पहुंचने वाले लोगों की सेफ्टी महत्वपूर्ण मुद्दा है। साइकिलिस्टों को भी सेफ करना उतना ही जरूरी है। उन्होंने बताया कि सुखना लेक पर वाहनों की संख्या घटाने से इलाके में प्रदूषण की मात्रा भी घटेगी। सुखना के  इर्द गिर्द हेरिटेज को भी बचाया जा सकेगा।

शहर में बनाए जाएं अधिक अंडरपास
पूर्व सांसद पवन बंसल ने बताया कि मीटिंग में उन्होंने जनता की आवाजाही को लेकर शहर में अधिक अंडरपास बनाए जाने का मुद्दा उठाया है। अंडरपास आधुनिक स्तर का होना चाहिए जिससे जनता को किसी प्रकार की परेशानी न हो। अंडरपास से ट्रैफिक पर भी नियंत्रण किया जा सकेगा।

डॉग शेल्टर का मुद्दा रहा गर्म
मीटिंग में सड़कों पर खुले घूम रहे कुत्तों के आतंक की चर्चा हुई। जनप्रतिनिधियों का कहना था कि इन कुत्तों से जनता को किसी प्रकार से राहत दिलाई जाए। राह चलते लोगों को इससे काफी खौफ है। डॉग शेल्टर बनाया जाए।

मेट्रो-मोनो रेल पर नहीं हुई चर्चा
काफी समय से अटकलें चल रही थीं कि काउंसिल की मीटिंग में कई मुद्दों पर बहस हो सकती है जिनमें मेट्रो और मोनो रेल का मुद्दा अहम होगा। इसका कारण है कि पूर्व सांसद पवन बंसल मेट्रो की वकालत कर रहे हैं और सांसद किरण खेर मोनो रेल पर जोर दे रही हैं। लेकिन काउंसिल मीटिंग में इस पर कोई बहस नहीं हुई। बताया गया कि बीजेपी चंडीगढ़ अध्यक्ष संजय टंडन ने इस पर कुछ विचार रखे लेकिन प्रशासक ने इसे अगली दफा चर्चा करने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed