{"_id":"62d504e8e22a01202c17a852","slug":"voting-for-presidential-election-in-haryana-legislative-assembly","type":"story","status":"publish","title_hn":"राष्ट्रपति चुनाव: हरियाणा में 88 विधायकों ने किया मतदान, नैना चौटाला विदेश में, नहीं डाल सकीं वोट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राष्ट्रपति चुनाव: हरियाणा में 88 विधायकों ने किया मतदान, नैना चौटाला विदेश में, नहीं डाल सकीं वोट
Mon, 18 Jul 2022 12:30 PM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Mon, 18 Jul 2022 12:30 PM IST
सार
कांग्रेस विधायक करीब 2 बजे वोट देंगे। इससे पहले दोपहर 1 बजे कांग्रेस विधायक दल की बैठक होगी। बैठक के बाद सभी कांग्रेसी विधायक मतदान करेंगे।
विज्ञापन
राष्ट्रपति चुनाव के लिए वोट देकर बाहर आते सीएम मनोहर लाल।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नए राष्ट्रपति के चुनाव के लिए हरियाणा विधानसभा में सोमवार को 90 में से 88 विधायकों ने मतदान किया। शहरी निकाय मंत्री डॉ. कमल गुप्ता ने पहला, भाजपा विधायक धनश्याम अरोड़ा ने दूसरा और मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने 48वां वोट डाला। इनेलो विधायक अभय चौटाला, हलोपा विधायक गोपाल कांडा व निर्दलीय विधायक बलराज कुंडू एक ही गाड़ी से वोट डालने विधानसभा पहुंचे।
विज्ञापन
कांग्रेस विधायकों ने नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र हुड्डा के निवास पर बैठक के बाद मतदान किया। कांग्रेस के बागी विधायक कुलदीप बिश्नोई ने नई दिल्ली में संसद भवन में वोट डाला। जजपा विधायक नैना चौटाला विदेश में होने के कारण मतदान नहीं कर सकीं। मतदान के बाद मतपेटी को हरियाणा पुलिस के कमांडो की सुरक्षा में स्ट्रांग रूम में रखा गया है। इसे मंगलवार को हवाई जहाज से दिल्ली ले जाया जाएगा। सहायक रिटर्निंग अधिकारी राजेंद्र कुमार नांदल के साथ वाली सीट मिस्टर बैलेट बॉक्स के नाम से बुक की गई है।
विज्ञापन
नांदल ने बताया कि विधानसभा परिसर में राष्ट्रपति चुनाव के लिए मतदान प्रक्रिया सुचारू, शांतिपूर्ण एवं संतोषजनक ढंग से संपन्न हुई। चुनाव पर्यवेक्षक डॉ. चंद्रशेखर कुमार की देखरेख में सुबह 10 बजे वोटिंग शुरू हुई और सायं पांच बजे तक चली। स्ट्रांग रूम खोलने के बाद चुनाव सामग्री मतदान केंद्र पर लाई गई। इसके बाद विधायकों ने अपने मत का प्रयोग किया। मुख्य निर्वाचन हरियाणा अधिकारी अनुराग अग्रवाल, सहायक रिटर्निग अधिकारी विष्णु देव, अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी हेमा शर्मा, संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी अपूर्व इत्यादि चुनावी ड्यूटी पर उपस्थित रहे।
विज्ञापन
मुर्मू को अनपेक्षित वोट भी मिलेंगे: मनोहर
मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि वह पूरी तरह आश्वस्त हैं, राष्ट्रपति चुनाव में द्रौपदी मुर्मू को अनपेक्षित वोट भी मिलेंगे। एनडीए की उम्मीदवार अच्छे व्यक्तित्व की धनी हैं। इसलिए उन्हें उम्मीद से अधिक वोट मिल रहे हैं। उनका जीतना तय है। मुख्यमंत्री सोमवार को हरियाणा विधानसभा में राष्ट्रपति पद के लिए मतदान करने के बाद मीडिया से रूबरू थे।
उन्होंने कहा कि एनडीए और यूपीए के उम्मीदवारों के मतदान का अपना-अपना गणित है, मैं पूरी तरह से आश्वस्त हूं कि एनडीए पद की उम्मीदवार मुर्मू काफी अंतर से जीत दर्ज करेंगी और 25 जुलाई को शपथ ग्रहण करेंगी। उनके राष्ट्रपति बनने से देशभर की महिलाओं में उत्साह का संचार होगा। वह देश की दूसरी महिला राष्ट्रपति बनने जा रही हैं।
जनजातीय समाज से वह पहली महिला हैं, जो राष्ट्रपति पद के लिए चुनी जाएंगी। राष्ट्रपति हों या उपराष्ट्रपति एनडीए ने सोच समझकर सभी समीकरण के हिसाब से अच्छे व पढ़े-लिखे उम्मीदवारों का चयन किया है। उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार जगदीप धनखड़ राजस्थान के रहने वाले हैं और वकील रहे हैं। उन्हें उपराष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाकर अच्छा संदेश दिया गया है।
कमेरे वर्ग की आवाज को और मजबूती से आगे बढ़ाएंगी मुर्मू: दुष्यंत
उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा कि ऐतिहासिक मतों से जीतकर द्रौपदी मुर्मू देश की राष्ट्रपति बनेंगी। वह कमेरे वर्ग की आवाज को और मजबूती के साथ आगे बढ़ाएंगी। यशवंत सिंहा के बयान पर उन्होंने कहा कि जो एक जगह पर रहे, वो व्यक्ति अंतरात्मा की बात करे। विपक्ष में बहुत सारे लोग मुर्मू को वोट करना चाहते हैं इसलिए कांग्रेसी अंतरआत्मा की आवाज सुनें। मुर्मू से बेहतर उम्मीदवार कोई नहीं। एनडीए के उपराष्ट्रपति उम्मीदवार जगदीप धनखड़ से हमारा चार पीढ़ियों का नाता है, उन्हें शुभकामनाएं।
बिश्नोई बोले- भाजपा नेताओं से मुलाकात का जल्द आएगा परिणाम
कुलदीप बिश्नोई ने कहा कि भाजपा नेताओं से उनकी मुलाकात का परिणाम जल्दी आएगा। राष्ट्रपति चुनाव में कोई कहीं भी वोट डाल सकता है। अंतरात्मा के आधार पर वोट डाला है, कांग्रेस से मेरी नाराजगी अभी तक वही है, जो पहले थी। कांग्रेस अब वह पार्टी नहीं रही, जो इंदिरा गांधी और राजीव गांधी के समय हुआ करती थी। कांग्रेस में अब जमीन से जुड़े हुए नेता और कद्दावर नेताओं को तरजीह नहीं मिलती है। जिन नेताओं से मेरे कांग्रेस में व्यक्तिगत संबंध हैं, वह मुझे मनाने का प्रयास भी कर रहे हैं।