पंजाब यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव: किसके सिर सजेगा ताज, फैसला आज, सुबह साढ़े नौ बजे से मतदान
पंजाब यूनिवर्सिटी और कॉलेजों में चुनाव के दौरान किसी भी छात्र को बिना पहचानपत्र के परिसर में प्रवेश नहीं मिलेगा। अगर किसी छात्र को विभाग से पहचानपत्र जारी नहीं किया गया है तो छात्र इस सत्र की फीस स्लिप दिखाकर गेट से प्रवेश कर सकता है और मतदान कर सकता है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब यूनिवर्सिटी समेत चंडीगढ़ के अन्य कॉलेजों में मंगलवार को छात्रसंघ चुनाव होंगे। इसकी सभी तैयारियां पूरी कर ली गईं हैं। मतदान के दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहेंगे। पुलिस के साथ सीआरपीएफ के जवानों की भी तैनाती की गई है। कुल तीन हजार पुलिसकर्मी चुनावी ड्यूटी पर लगाए गए हैं। एसपी सिटी, तीनों डीएसपी और सभी थाना प्रभारी सुरक्षा व्यवस्था संभालेंगे।
पंजाब यूनिवर्सिटी (पीयू) में छात्रसंघ अध्यक्ष के लिए इस बार आठ उम्मीदवार मैदान में हैं। वहीं, उपाध्यक्ष के लिए तीन, मुख्य सचिव के लिए चार और संयुक्त सचिव के लिए छह प्रत्याशी अपना भाग्य आजमा रहे हैं। पीयू में कुल 14935 मतदाता इनके भाग्य का फैसला करेंगे।
पंजाब यूनिवर्सिटी और कॉलेजों में सुबह साढ़े नौ बजे मतदान शुरू होगा। इसके लिए छात्रों को सुबह नौ बजे अपने-अपने विभागों में पहुंचना होगा। अगर किसी मतदाता को गेट पर चेकिंग में समय लग गया और देर हो गई तो उसे सवा 10 बजे तक पोलिंग रूम में जाने की अनुमति दे दी जाएगी। वहीं, अगर कोई छात्र विभाग में घूमता हुआ दिखाई देता है तो उसे साढ़े 9 बजे के बाद वोट देने के लिए पोलिंग रूम में प्रवेश की अनुमति नहीं मिलेगी। इसके अलावा सवा 10 बजे के बाद किसी भी कारण से छात्र को पोलिंग रूम में प्रवेश की अनुमति नहीं मिलेगी।
पंजाब यूनिवर्सिटी के 62 टिचिंग विभागों में छात्रसंघ चुनाव के लिए कुल 169 बूथ बनाए गए हैं। इनमें 263 बैलेट बॉक्स की व्यवस्था की गई है। छात्रों को मतदान के समय चार बैलेट पेपर दिए जाएंगे। इनमें से एक अध्यक्ष, एक उपाध्यक्ष, एक महासचिव और एक संयुक्त सचिव के लिए होगा। मतदाता छात्र को बैलेट पेपर पर अपने पसंदीदा उम्मीदवार और उसके पैनल कोड के सामने स्टैंप लगाना होगा। मतदान के उपरांत दोपहर को दो बजे के बाद जिम्नेजियम हॉल में वोटों की गिनती की जाएगी और शाम तक चुनावों के नतीजे घोषित कर दिए जाएंगे।
बिना पहचानपत्र नहीं मिलेगा प्रवेश
पंजाब यूनिवर्सिटी और कॉलेजों में चुनाव के दौरान किसी भी छात्र को बिना पहचानपत्र के परिसर में प्रवेश नहीं मिलेगा। अगर किसी छात्र को विभाग से पहचानपत्र जारी नहीं किया गया है तो छात्र इस सत्र की फीस स्लिप दिखाकर गेट से प्रवेश कर सकता है और मतदान कर सकता है। छात्र को फीस स्लिप के साथ एक पहचान पत्र (आधार इत्यादि) भी दिखाना पड़ेगा। बाहरी लोगों को मंगलवार को यूनिवर्सिटी और कॉलेजों पर प्रवेश की अनुमति नहीं होगी। छात्रसंघ चुनावों के चलते गेट नंबर-1 (पीजीआई साइड) दोपहर 12 बजे से लेकर शाम साढ़े 4 बजे तक बंद रहेगा।
पीयू में 21 और कॉलेजों के 84 उम्मीदवार मैदान में
छात्रसंघ चुनाव में पंजाब यूनिवर्सिटी के 21 और कॉलेजों के 84 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला मंगलवार शाम तक हो जाएगा। पीयू और कॉलेजों में उम्मीदवारों ने अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महासचिव और संयुक्त सचिव के लिए नामांकन भरा है। इसमें पीयू में आठ उम्मीदवार अध्यक्ष पद की दौड़ में हैं, जिसमें से दो लड़कियां हैं। वहीं कॉलेजों में 21 उम्मीदवार अध्यक्ष पद की दौड़ में हैं, जहां 11 लड़कियां किस्मत आजमा रही हैं।
पीयू में इन पदों के लिए ये हैं उम्मीदवार
- अध्यक्ष पद के उम्मीदवार संगठन
- आयुष ठाकुर (यूआईएलएस) सीवाईएसएस
- भवनजोत कौर (फिलॉसफी ) एसएफएस
- गुरजीत सिंह (यूआईएलएस) पीएसयू ललकार
- गुरविंदर सिंह (यूआईईटी) एनएसयूआई
- हरीश गुज्जर ( सेंटर फॉर वुमन स्टडीज)
- जोध सिंह ( कानून विभाग) सथ
- माधव शर्मा ( यूआईसीईटी) सोई
- शिवाली ( जूलॉजी ) पुसू