{"_id":"196ec341c8ea1152d71cdde9ba352172","slug":"voter-search-facility-for-voters-by-election-commission","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाम, पता डालो, कहां वोट डालना है पता लगा लो?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाम, पता डालो, कहां वोट डालना है पता लगा लो?
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Tue, 15 Apr 2014 11:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चुनाव आयोग की राष्ट्रीय वोटर खोज सुविधा शुरू हो गई है। इसके तहत वोटरों को अपना नाम, पिता का नाम और राज्य के विवरण को टाइप करने के साथ ही आयोग की वेबसाइट पर अपने पोलिंग स्टेशन का विवरण प्राप्त हो जाएगा।
यह सेवा मोबाइल, टेबलेट और कंप्यूटर पर इंटरनेट, एसएमएस के जरिए भी प्राप्त की जा सकती है। इसके अतिरिक्त बठिंडा के जिला चुनाव अधिकारी द्वारा भी एंड्राएड फोन के जरिए प्रयोग की जा सकने वाली एक विशेष ऐप ‘आई वोट’ के रूप में तैयार की गई है। यह गूगल स्टोर से डाउनलोड करके प्रयोग की जा सकती है।
इस ऐप का विशेष पहलू यह है कि इसमें वोटर पहचान पत्र का नंबर टाइप करके कोई भी वोटर अपने पोलिंग बूथ और उस तक जाने के रास्ते का पता लगा सकता है।
यहां पत्रकारों से बातचीत करते हुए अतिरिक्त मुख्य चुनाव अधिकारी सुप्रीत सिंह गुलाटी ने बताया कि वोटर खोज सुविधा देश के 16 राज्यों में शुरू हुई है, जिनमें से पंजाब एक है।
विज्ञापन
इंटरनेट उपभोक्ता चुनाव कमीशन की वेबसाइट पर उपलब्ध लिंक वोटर सर्च के जरिए और मोबाइल इंटरनेट उपभोक्ता विशेष तोैर पर तैयार की गई बेवसाइट के जरिए यह सूचना हासिल कर सक ते हैं। उन्होंने बताया कि एसएमएस के जरिए भी यह सेवा ली जा सकती है।
उल्लेखनीय है कि यह सेवा पंजाब के अलावा दिल्ली, गोवा, गुजरात, हिमाचल प्रदेश, मध्य प्रदेश, नगालैंड, पांडिचेरी, सिक्किम, त्रिपुरा, अरुणाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के अलावा केंद्र शासित प्रदेश दादरा एवं नगर हवेली में भी उपलब्ध है।
चुनाव अमले को मिली ड्यूटी वाले विधानसभा क्षेत्रों की जानकारी
गुलाटी ने आगे बताया कि पंजाब के सभी जिलों में चुनाव अमले को उनकी ड्यूटी वाले विधानसभा क्षेत्रों संबंधी जानकारी दे दी गई है। ड्यूटी के लिए पोलिंग स्टेशन का पता आगामी 30 अप्रैल को वोट पड़ने से एक दिन पहले 29 अप्रैल को चलेगा।