फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Voter Detail on One Click

एक क्लिक करते ही मिलेगी वोटर की डिटेल

Tue, 01 Apr 2014 12:09 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Tue, 01 Apr 2014 12:09 PM IST
विज्ञापन
Voter Detail on One Click
यूटी प्रशासन के चुनाव विभाग की ओर से शहर के बीस मतदाता केंद्रों के मतदाताओं को दी जाने वाली वोटर स्लिप में बार कोड होगा। ज्यादा मतदाताओं वाले केंद्रों पर चुनाव विभाग
विज्ञापन


इस बार प्रयोग के तौर पर बार कोड का इस्तेमाल कर रहा है। वोटर स्लिप पर बार कोड होने से मतदाताओं की पूरी जानकारी क्लिक करते ही तुरंत मिल जाएगी। इससे मतदान केंद्र में अगर लाइन भी लगती है तो वह तेजी से बढ़ेगी।
विज्ञापन


चुनाव आयोग के निर्देश पर पहली बार मतदाताओं के घर-घर तक वोटर स्लिप पहुंचाई जा रही है। जिन बीस मतदान केंद्रों में बार कोड के माध्यम से मतदाता का डाटा देखा जाएगा उन मतदाताओं की वोटर स्लिप पर बार कोड होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन मतदाताओं को अपने साथ यह सिल्प लानी होगी। चुनाव विभाग ने ऐसे 20 मतदान केंद्रों का चयन किया है जिनमें सबसे ज्यादा मतदाता हैं।

हर केंद्र पर होगा कंप्यूटर
इस बार हर मतदान केंद्र में कंप्यूटर होगा और मतदाता सूची कंप्यूटर पर देखी जाएगी। जैसे ही कोई मतदाता वोटर स्लिप लेकर जाता है उसकी एंट्री होगी और इसके बाद उसका विवरण आएगा।

उपायुक्त और चुनाव अधिकारी मोहम्मद शाईन ने कहा कि मतदाता सूची में बार कोड होने से यह फायदा होगा कि हमें एंट्री करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। इस काम तेज होगा।

यह भी जानें...
लोकसभा चुनाव के लिए शहर में 519 मतदान केंद्र होंगे। मतदान केंद्र पर अधिकतम मतदाता 1600 ही रहेंगे। ऐसे में जिन मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की संख्या 1600 से ज्यादा थी वहां अतिरिक्त मतदान केंद्र बनाए गए हैं।


नए मतदान केंद्र धनास, किशनगढ़, इंडस्ट्रियल एरिया, राम दरबार, हल्लोमाजरा, डड्डूमाजरा, कजहेड़ी, पंजाब यूनिवर्सिटी, सेक्टर-31, 35, 38, 49 और 61 में बनाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed