{"_id":"f9acc819114ef19bc03192194577a0ab","slug":"vote-numbering-information-through-sms","type":"story","status":"publish","title_hn":"कितने वोट पड़े, एसएमएस से मिलेगी जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कितने वोट पड़े, एसएमएस से मिलेगी जानकारी
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला
Updated Wed, 02 Apr 2014 12:04 PM IST
विज्ञापन
दस अप्रैल को लोकसभा चुनाव के दौरान मतदाताओं को एसएमएस के जरिए वोटिंग प्रतिशतता की जानकारी दी जाएगी। सुबह 11 बजे, तीन बजे और शाम पांच बजे तक केंद्रों पर कितने प्रतिशत मतदान हुए, मतदाताओं तक यह सूचना पहुंचाई जाएगी।
वहीं, बीएलओ को वोटर स्लिप के वितरण का कार्य चार अप्रैल तक पूरा कर मजिस्ट्रेट को रिपोर्ट सौंपने के निर्देश भी दिए गए हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. एसएस फुलिया ने जिला सचिवालय के सभागार में ये तमाम जानकारियां दीं।
उन्होंने कहा कि बूथ लेवल अधिकारी अपने-अपने क्षेत्र में मतदाताओं को उनके घर पर मत की पर्चियां दें। डॉ. फुलिया ने निर्देश दिए कि सभी बीएलओ वोट डालने के लिए फार्म नंबर-12 भरकर चार अप्रैल तक अवश्य भेजवाएं, ताकि जिस मतदान केन्द्र पर उनकी ड्यूटी लगी है, वहां अपना मत डाल सकें।