फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Vistadom Coach Ready to Run on Kalka Shimla Heritage Track

सिर्फ 130 रुपये में कांच की छत से देखें खूबसूरत वादियां और नजारे, फायदा उठाएं बुकिंग कराएं

Mon, 10 Dec 2018 01:11 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कालका(पंचकूला)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कालका(पंचकूला) Updated Mon, 10 Dec 2018 01:11 PM IST
विज्ञापन
Vistadom Coach Ready to Run on Kalka Shimla Heritage Track
विस्टाडोम कोच
कालका से शिमला घूमने जाने वाले सैलानियों का मजा इस बार दोगुना हो जाएगा, कांच की छत से खूबसूरत वादियां और नजारे देखकर। इस बार विश्व धरोहर में शामिल कालका-शिमला रेल मार्ग पर सैलानी हसीन वादियों के साथ-साथ शीशे की छत से बादलों से गिरती बर्फ और पहाड़ों से गिरते झरने के पानी का आनंद ले सकेंगे। बता दें कि रेलवे ने हाल ही में निर्मित विस्टा डोम कोच को सैलानियों के लिए चलाने की तैयारियां लगभग पूरी कर ली है। अगले हफ्ते तक उक्त कोच विश्व धरोहर में शामिल कालका-शिमला रेल मार्ग पर दौड़ता दिखाई देगा। वहीं सूत्रों की मानें तो 15 दिसंबर से यात्री इस कोच की सेवाएं ले सकेंगे। इस पारदर्शी कोच में सैलानी भीतर से ही बाहर के प्राकृतिक सौंदर्य का आनंद उठा सकेंगे।
विज्ञापन


कालका-शिमला मेल के साथ चलेगा कोच, 130 रुपये होगा किराया
सीनियर डीसीएम अंबाला मंडल प्रवीण गौर द्विवेदी ने बताया कि विस्टा डोम कोच को ट्रेन नंबर 52453 व 52454 कालका-शिमला मेल के साथ चलाया जाएगा। उन्होंने बताया कि नए कोच में कुल 36 सवारियों के बैठने की जगह होगी। उन्होंने बताया कि विस्टा डोम कोच में सीट का रिजर्वेशन आनलाइन करवाया जा सकेगा। उन्होंने बताया कि एक सीट का एक तरफ का किराया वयस्क के लिए 130 रुपये, पांच साल से 12 साल के बच्चों के लिए 75 रुपये होगा और पांच साल से कम के बच्चे निशुल्क कोच में सफर कर सकेंगे। वहीं कुछ दिन पूर्व कालका पहुंचे रेल मंत्री पीयूष गोयल ने विस्टा डोम कोच से हिमाचल प्रदेश के सोलन तक सफर किया था। इस दौरान रेलवे के अधिकारियों ने रेल मंत्री को विस्टा डोम कोच की खूबियों से अवगत करवाया था।                  
विज्ञापन


कोच की विशेषताएं                  
विस्टा डोम कोच की सीटें लकड़ी के साथ कुशन लगाकर तैयार की हैं। कोच के भीतर परंपरागत इंटीरियर स्वरूप देने का प्रयास किया गया है। कोच में सुरक्षा के लिए स्टील रेलिंग लगाई गई है। मजबूत शीशे वाली छत के कोच में आकर्षक फ्लोरिंग और एलईडी लाइटें लगाई गई हैं। इसके अलावा कोच में तापमान यंत्र भी लगे होंगे। ताकि सैलानी जगह-जगह के तापमान से अवगत हो सकें। कोच को वायलेट और सुनहरे रंगों से रंगा गया है। कोच में 36 यात्रियों के बैठने की सुविधा है। विस्टा डोम कोच की छत और दीवारें पारदर्शी बनाई गईं हैं, इतना ही नहीं कोच पूरी तरह वातानुकूलित है। वहीं डीआरएम अंबाला दिनेश कुमार ने बताया कि अगले सप्ताह से विस्टा डोम को कालका- शिमला रेलवे ट्रैक पर सैलानियों के लिए चला दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि भारतीय रेलवे का प्रयास है कि यात्रियों को कम से कम किराए में बेहतर सुविधाएं दी जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed