{"_id":"59d514e04f1c1bb8538b5d35","slug":"vishwash-gupta-demands-security-from-highcourt","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"हनीप्रीत के पूर्व पति ने हाईकोर्ट से मांगी सुरक्षा, बोले- कुर्बानी गैंग से जान का खतरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हनीप्रीत के पूर्व पति ने हाईकोर्ट से मांगी सुरक्षा, बोले- कुर्बानी गैंग से जान का खतरा
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Thu, 05 Oct 2017 09:10 AM IST
विज्ञापन
हनीप्रीत के पूर्व पति विश्वास गुप्ता
- फोटो : File Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डेरामुखी गुरमीत राम रहीम और हनीप्रीत के अंतरंग संबंधों का खुलासा करने वाले विश्वास गुप्ता ने डेरा सच्चा सौदा के कुर्बानी गैंग और डेरा समर्थकों से अपनी व अपने परिवार की सुरक्षा की मांग करते हुए बुधवार को पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में याचिका दायर की है।
हनीप्रीत के पूर्व पति विश्वास गुप्ता ने याचिका में कहा है कि डेरामुखी के साध्वियों से रेप के मामले में दोषी करार दिए जाने के बाद जब उसने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर डेरामुखी और डेरे के भीतर चल रही गतिविधियों का खुलासा किया, तभी से कुछ डेरा समर्थक उसे जान से मारने की धमकियां दे रहे हैं। इसके अलावा डेरामुखी के आत्मघाती दस्ते कुर्बानी गैंग ने भी मीडिया में राम रहीम का विरोध करने वालों की सूची निकाली है, जिसमें उसका नाम भी शामिल है। इन परिस्थितियों में उसे व उसके परिवार को सुरक्षा मुहैया कराई जाए।
विश्वास गुप्ता के साथ उसके पिता मोहिंदर पाल गुप्ता ने भी याचिका दायर कर कहा है कि डेरामुखी का आत्मघाती दस्ता कुर्बानी गैंग डेरामुखी के इशारे पर उसकी और उसके परिवार की जान ले सकता है।

परिवार को दी जाए सुरक्षा
विश्वास गुप्ता
- फोटो : ani
करनाल के एसपी ने शिकायत पर नहीं की कार्रवाई
याचिका में विश्वास गुप्ता के हवाले से कहा गया है कि कुर्बानी गैंग द्वारा निशाने पर लिए गए लोगों की सूची जारी करने के बाद उसने अपनी सुरक्षा और कुर्बानी गैंग के खिलाफ जांच की मांग करते हुए करनाल के एसपी को शिकायत दी थी लेकिन उस पर आज तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है। याचिका में कहा गया है कि उसे राज्य सरकार और पुलिस पर भरोसा नहीं है क्योंकि सरकार पहले ही डेरामुखी के प्रभाव में है।
परिवार को दी जाए सुरक्षा
गुप्ता ने हनीप्रीत के साथ अपने संबंधों के टूटने के बाद डेरामुखी द्वारा सताए जाने के आरोप लगाते हुए पहले भी डेरामुखी से अपनी सुरक्षा की मांग संबंधी याचिका हाईकोर्ट में दायर कर रखी है। अब उसने कुर्बानी गैंग और डेरा समर्थकों से जान का खतरा बताते हुए नई याचिका दाखिल की है। इसमें गुप्ता ने खुद को पक्ष बनाए जाने और उसे व उसके परिवार को सुरक्षा दिए जाने की मांग की है। यह अर्जी बुधवार को हाईकोर्ट की रजिस्ट्री में दायर की गई, जिस पर हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई हो सकती है।