फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Vishwakant Garg became engineering-in-chief and then judge from SDO

Chandigarh News: एसडीओ से इंजीनियरिंग–इन–चीफ और फिर जज बने विश्वकांत गर्ग

Thu, 18 Jul 2024 07:24 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jul 2024 07:24 AM IST
विज्ञापन
Vishwakant Garg became engineering-in-chief and then judge from SDO
चंडीगढ़। पंजाब राज्य उपभोक्ता आयोग के नए नॉन–ज्यूडिशियल मेंबर विश्वकांत गर्ग ने बुधवार को कार्यभार संभाल लिया। गर्ग ने करीब 35 साल तक पंजाब स्टेट पावर कारपोरेशन लिमिटेड (पीएसपीसीएल) में सेवाएं दी हैं। पीएसपीसीएल में उन्होंने बतौर एसडीओ नौकरी जॉइन की थी। 2018 में वे इंजीनियरिंग–इन–चीफ के पद पर रिटायर हुए। यहां जॉइन करने से पहले वे फरीदकोट जिला उपभोक्ता आयोग में नॉन ज्यूडिशियल मेंबर भी रहे थे। उन्होंने पटियाला के थापर इंजीनियरिंग कॉलेज से इंजीनियरिंग की डिग्री हासिल की थी। गर्ग ने कहा कि वे अपने अनुभव का इस्तेमाल लोगों की भलाई के लिए करेंगे। उनकी कोशिश रहेगी कि आयोग की अध्यक्ष जस्टिस दया चौधरी के सहयोग में वे लोगों को जल्द न्याय दिला सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed