{"_id":"609306ae734348268400a8d6","slug":"virology-institute-to-be-set-up-on-five-acres-land-in-mohali","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब : मोहाली में पांच एकड़ जमीन पर बनेगा वायरोलॉजी इंस्टीट्यूट, कैबिनेट ने नियम में किया बदलाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब : मोहाली में पांच एकड़ जमीन पर बनेगा वायरोलॉजी इंस्टीट्यूट, कैबिनेट ने नियम में किया बदलाव
Thu, 06 May 2021 02:30 AM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Thu, 06 May 2021 02:30 AM IST
सार
यह इंस्टीट्यूट केंद्र सरकार द्वारा पंजाब सरकार के प्रस्ताव पर मंजूर किया गया है। कैबिनेट ने एसएएस नगर (मोहाली) जिले के ब्लॉक खरड़ के गांव मुल्लांपुर गरीबदास में जमीन के हस्तांतरण के लिए सभी आवश्यक औपचारिकताएं पूरी करने के लिए मोहाली के डिप्टी कमिश्नर को अधिकृत कर दिया है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : sociol media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब मंत्रिमंडल ने उत्तरी जोन का नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी स्थापित करने के लिए मोहाली में पांच एकड़ पंचायती जमीन इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (आईसीएमआर) को हस्तांतरित करने के उद्देश्य से पंजाब विलेज कॉमन लैंडज (रेगुलेशन) रूल्ज 1964 में एक बार की ढील देने को मंजूरी दे दी है।
विज्ञापन
यह इंस्टीट्यूट केंद्र सरकार द्वारा पंजाब सरकार के प्रस्ताव पर मंजूर किया गया है। कैबिनेट ने एसएएस नगर (मोहाली) जिले के ब्लॉक खरड़ के गांव मुल्लांपुर गरीबदास में जमीन के हस्तांतरण के लिए सभी आवश्यक औपचारिकताएं पूरी करने के लिए मोहाली के डिप्टी कमिश्नर को अधिकृत कर दिया है।
विज्ञापन
मुख्य सचिव विनी महाजन ने कहा कि इंस्टीट्यूट का निर्माण इस वर्ष के अंत तक शुरू हो जाएगा। उल्लेखनीय है कि पंचायती जमीन केंद्र सरकार को उपहार में देने के लिए पंजाब विलेज कॉमन लैंडज (रेगुलेशन) रूल्ज, 1964 में कोई प्रावधान नहीं है लेकिन जनरल क्लॉज एक्ट, 1897 की धारा 21 नियम शामिल करने की शक्ति और नियमों में ढील या संशोधन करने की शक्ति देती है। कैबिनेट में यह भी बात कही गई कि यह इंस्टीट्यूट पंजाब के लोगों की भलाई के लिए होगा। यह इंस्टीट्यूट महामारी को देखते हुए बहुत महत्त्व रखेगा।
विज्ञापन