फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Virasat-e-Khalsa become most visited museum in india

लिम्का बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज हुआ विरासत-ए-खालसा, 7 साल में मिली ये बड़ी उपलब्धि

Sat, 12 Jan 2019 05:54 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Sat, 12 Jan 2019 05:54 PM IST
विज्ञापन
Virasat-e-Khalsa become most visited museum in india
Virasat-e-Khalsa - फोटो : फाइल फोटो

खालसा की जन्म भूमि श्री आनंदपुर साहिब में बनाया गया विरासत -ए- खालसा देश का नंबर- 1 म्यूजियम बन चुका है। लिम्का बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स ने देश में सबसे ज्यादा देखे जाने वाले म्यूजियम के तौर पर इसे दर्ज किया है। उन्होंने फरवरी के प्रकाशन में इसे शामिल करने की पुष्टि पर्यटन विभाग से की है।

विज्ञापन


पर्यटन मंत्री नवजोत सिद्धू ने कहा कि विरासत-ए- खालसा दुनिया भर के पर्यटकों की पहली पसंद बन रहा है। पंजाब के लिए यह मान की बात है कि विरासत-ए -खालसा अब देश में पहले नंबर पर आ गया है। सिर्फ सात सालों में 97 लाख से ज्यादा पर्यटक यहां आए हैं। सिद्धू ने अधिकारियों और स्टाफ को इसके लिए मुबारकबाद दी। 
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि विरासत- ए- खालसा में 27 गैलरी हैं। इनमें पंजाब की 550 साल की गौरवशाली विरासत को पेश किया गया है। पर्यटकों के लिए सुबह दस से शाम साढ़े चार बजे तक के पास मुहैया कराए जाते हैं। विभाग के सचिव विकास प्रताप ने बताया कि 2011 से अब तक 97.01 लाख लोग विरासत-ए-खालसा के दर्शन कर चुके हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जिनमें कनाडा के प्रधानमंत्री, मॉरीशस के राष्ट्रपति, विभिन्न राज्यों के राज्यपाल, सीएम, तमाम देशों के सांसद और राजदूत शामिल हैं। विरासत-ए-खालसा द्वारा बिजली का खर्च घटाने के लिए पंजाब एनर्जी डेवलपमेंट अथॉरिटी ने इसे एनर्जी कंजर्वेशन अवार्ड दिया है। इसके मासिक बिल में 4-5 लाख की कमी आई है। विरासत-ए-खालसा के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एमएस जग्गी ने बताया कि यहां रोजाना औसतन 5262 पर्यटक आते हैं। पिछले तीन सालों की तुलना में 2018 में सबसे ज्यादा पर्यटक आए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed