फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Viral video of Punjab BJP state president Ashwani Sharma

पंजाब: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का वीडियो वायरल, बोले- ‘भाजपा को वोट नहीं देना तो कांग्रेस को दे दो, आप को मत देना’

Sat, 19 Feb 2022 09:09 PM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़ Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sat, 19 Feb 2022 09:09 PM IST
सार

पंजाब भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का एक वीडियो वायरल हुआ है। वह अश्वनी शर्मा पठानकोट से चुनाव लड़ रहे हैं। प्रदेश अध्यक्ष वीडियो में की जा रही कथित अपील के बाद विरोधियों के निशाने पर आ गए हैं। हालांकि अश्वनी शर्मा ने इसे वीडियो के साथ छेड़छाड़ बताया है।

विज्ञापन
Viral video of Punjab BJP state president Ashwani Sharma
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी शर्मा का वीडियो वायरल दूसरी ओर वीडियो जारी कर बताया विरोधियों की चाल। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पंजाब भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी शर्मा अपने एक वायरल वीडियो को लेकर विरोधियों के निशाने पर आ गए हैं। वीडियो में वह वोट अपील करने के दौरान कह रहे हैं कि भाजपा को वोट नहीं देना तो कांग्रेस को दे दो, लेकिन आप को मत देना। अश्वनी शर्मा पठानकोट से चुनाव लड़ रहे हैं। हाल ही में उनके प्रचार के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पठानकोट में रैली भी की थी। हालांकि अश्वनी शर्मा ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी कर इसे विरोधियों की चाल बताया और कहा कि वीडियो से छेड़छाड़ करके वायरल किया गया है।

विज्ञापन


वहीं वायरल वीडियो में अश्वनी शर्मा कह रहे हैं कि आम आदमी पार्टी को वोट देने का मतलब आतंकवाद को वोट डालना और पंजाब को तोड़ने वालों को वोट डालना है। यदि कोई आप को वोट डालता है तो इसका मतलब वह देश और पंजाब के साथ गद्दारी कर रहा है। यदि कोई भाजपा को वोट नहीं डालता है तो वह कांग्रेस को वोट दे दे। अपने भाषण के दौरान वह लोगों से सवालिया अंदाज में पूछ रहे हैं कि क्या वह देश से गद्दारी वालों को वोट देंगे।
विज्ञापन


उनका यह बयान आने के बाद सियासी गलियारों में चर्चाएं तेज हो गई हैं। विरोधी उन पर निशाना साध रहे हैं। पंजाब में भाजपा इस बार बिना शिअद के चुनाव लड़ रही है। इस बार भाजपा कांग्रेस छोड़कर आए पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह और शिरोमणि अकाली दल संयुक्त के साथ चुनाव मैदान में है। भाजपा 73 सीटों पर चुनाव लड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा ने दी सफाई
पंजाब में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी शर्मा के वायरल वीडियो पर उनकी ओर से सफाई दी गई है। अश्वनी शर्मा ने कहा कि कांग्रेस ने हार देखते हुए यह किया है। उन्होंने कहा कि मेरे एक सभा के भाषण को कांट छाट कर वायरल किया गया है। आप और कांग्रेस दोनों ही पंजाब के लिए घातक है। उन्होंने लोगों से भाजपा के लिए वोट देने की अपील की। अन्य कुछ नेता भी यह कह रहे हैं कि यह विरोधियों की चाल है। वायरल वीडियो के साथ छेड़छाड़ की गई। पार्टी इसकी शिकायत चुनाव आयोग में करके वीडियो की जांच कराएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed