{"_id":"5d26bc1d8ebc3e6cd405f510","slug":"vip-treatment-to-referendum-2020-founder-gurpatwant-singh-pannu-in-donald-trump-gallery","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"'रेफरेंडम 2020' के संस्थापक पन्नू को अमेरिका में वीआईपी ट्रीटमेंट, ट्रंप के भाषण से पहले की अरदास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'रेफरेंडम 2020' के संस्थापक पन्नू को अमेरिका में वीआईपी ट्रीटमेंट, ट्रंप के भाषण से पहले की अरदास
Thu, 11 Jul 2019 10:06 AM IST
खुशबू गोयल
सुरिंदर पाल, अमर उजाला, जालंधर(पंजाब)
सुरिंदर पाल, अमर उजाला, जालंधर(पंजाब)
Published by: खुशबू गोयल
Updated Thu, 11 Jul 2019 10:06 AM IST
विज्ञापन
खालिस्तान और रेफरेंडम 2020
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेफरेंडम 2020 अभियान के संस्थापक गुरपतवंत सिंह पन्नू व उनकी टीम को हाल ही में अमेरिका में 4 जुलाई को हुई आजादी परेड में पूरा वीआईपी ट्रीटमेंट मिला। पन्नू बकायदा ट्रंप की स्टेज के पीछे वीवीआईपी गैलरी में दिखे और उनकी टीम ने अमेरिका की आजादी परेड शुरू होने से पहले पंजाब में अलग देश खालिस्तान के लिए अरदास भी की।
हालांकि पन्नू को भारत प्रत्यर्पण के लिए पंजाब के सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह केंद्र सरकार को लिख चुके हैं। लेकिन इस वीआईपी ट्रीटमेंट से पंजाब में खालिस्तान का प्रसार करने व प्रदेश को देश से अलग करने के लिए अभियान चला रही सिख फॉर जस्टिस की कनाडा, अमेरिका व यूरोप की इकाईयां काफी उत्साहित हुई हैं।
ट्रंप सरकार की ओर से सिख फॉर जस्टिस की टीम को पूरा प्रोत्साहन देने के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गए हैं और युवा इनके साथ जुड़ रहे हैं। सिख फॉर जस्टिस के आधिकारिक चैनल पर बाकायदा सिख फॉर जस्टिस की टीम की ओर से ट्रंप के भाषण से पहले की गई अरदास को रिलीज भी किया गया है।
विज्ञापन
यह अरदास बाबा जग सिंह की ओर से की गई, जिसमें पन्नू व उनके साथी ट्रंप की बुलेट प्रूफ स्टेज के पीछे बैठे नजर आ रहे हैं।

गुरपतवंत सिंह पन्नू ने अपना एक वीडियो रिलीज किया और चैलेंज करते हुए कहा कि वह अमेरिका में हैं, जहां मानवाधिकार को प्राथमिकता दी जाती है। हरेक को बोलने की आजादी है। कैप्टन व मोदी सरकार कनाडा से हरदीप, यूके से परमजीत पम्मा के प्रत्यर्पण की कोशिश कर मुंह की खा चुकी है और मेरे लिए भी दोनों सरकारें कोशिश कर रही हैं, लेकिन सफल नहीं होंगी।
उल्लेखनीय है कि पंजाब सरकार रेफरेंडम 2020 को लेकर काफी गंभीर है और उनका नेटवर्क तोड़ने के लिए पंजाब के डीजीपी दिनकर गुप्ता व इंटेलिजेंस अधिकारी लगातार काम कर रहे हैं। हालांकि कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा था कि रेफरेंडम 2020 का पंजाब में कोई असर नहीं होगा। यहां के लोग देश से अलग नहीं होना चाहते।
यहां पर अमन शांति व भाईचारा है, लेकिन अमेरिका के आजादी दिवस पर जिस तरह से पन्नू की टीम को तरजीह दी गयी है, उसके बाद एक बार फिर से माहौल गर्म हो सकता है।