{"_id":"a5632df9a47b4c660091e69fd1544611","slug":"violation-of-election-code-of-conduct-in-chandigarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रशासन ही कर रहा आचार संहिता का उल्लंघन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रशासन ही कर रहा आचार संहिता का उल्लंघन
ब्यूरो/अमर उजाला चंडीगढ़
Updated Thu, 13 Mar 2014 01:28 AM IST
विज्ञापन
नगर निगम की नाक के नीचे एक बार फिर चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन किया गया है।
विज्ञापन
इस बार निगम की इलेक्ट्रिकल डिवीजन में तीन जूनियर इंजीनियर (जेई) के ट्रांसफर के ऑर्डर कर दिए गए। जबकि, नियमानुसार, आचार संहिता लागू होने पर किसी भी विभाग में ट्रांसफर नहीं किए जा सकते हैं।
इसके बावजूद सब डिवीजनल इंजीनियर ने ये ऑर्डर कर दिए। ये ऑर्डर 11 मार्च को किए गए थे, जबकि चुनाव आचार संहिता 5 मार्च को लागू हो गई थी।
ऑर्डर के तहत तीन जेई मनिंदर सिंह, पुनीत शर्मा और हरसिमरन सिंह के ट्रांसफर किए गए। हालांकि, अगले ही दिन इन ऑर्डर को रद्द भी कर दिया गया।
इससे पहले सेक्टर-22 के एक पब्लिक टॉयलेट के बाहर कांग्रेस ने राहुल गांधी का पोस्टर लगा दिया गया था। सार्वजनिक जगह पर इस तरह प्रचार करना भी चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन ही माना जाता है।
विज्ञापन
इस बारे में तो निगम को कोई जानकारी भी नहीं थी। निगम अफसरों ने कार्रवाई करने की बजाय पोस्टर उतरवा दिए थे।